NEET 2026 - Sach Kahoon Hindi

NEET 2026: नीट में जिले में प्रथम स्थान पाने वाले मीरापुर के तहूर सनान का ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान
मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Mirapur News: मीरापुर निवासी एवं ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र तहूर सनान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए अॉल इंडिया रैंक 4586 प्राप्त की तथा मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथम स्थान अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में तहूर सनान के पिता वासिल सिद्दीकी ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने तहूर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर तहूर सनान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ तैयारी की जाए तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती।

उन्होंने छात्रों को मोबाइल और अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि इस वर्ष विद्यालय के दो पूर्व छात्र तहूर सनान एवं यश चैधरी ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता के साथ समाज सेवा, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण का दायित्व भी निभाना चाहिए। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों ने दोनों सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भी उनकी सफलता से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया।