Uttarakhand STF - Sach Kahoon Hindi

Uttarakhand STF: उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड
Uttarakhand STF: देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने कोविल बायोटैक पर छापेमारी कर अवैध रूप से प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से बनाई जा रही नकली दवाइयों का जखीरा बरामद किया। मौके से बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी धीरेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया गया। Uttarakhand News

जांच में सामने आया कि आरोपी आयुर्वेदिक एवं फूड लाइसेंस की आड़ में स्टैडमेड, मैकलियोड्स, इंटास और सन फार्मा सहित कई नामी कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक एवं जीवन रक्षक दवाइयों का निर्माण कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। छापेमारी में करीब एक लाख टैबलेट और 15 हजार सिरप की बोतलें बरामद हुई हैं, जिनका उपयोग अम्लता, एंटीबायोटिक, दर्द, नसों की बीमारी, प्रोस्टेट, कैल्शियम एवं आयरन की कमी जैसे उपचारों में किया जाता है।

एसटीएफ ने आरोपी की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम में भी छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयों के साथ अवैध शराब, उत्तराखंड आबकारी के होलोग्राम, रैपर, ढक्कन और पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है। Uttarakhand News

कार्रवाई के दौरान अल्कासोल, सेफीफीन-200, सनक्लेव, गैबैपिन, वेल्टम, रुबर्ड सस्पेंशन, ऑस्टोकैल्शियम बी12 और सोमप्राज सहित बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां, पैकेजिंग मशीनें, एसएस टैंक, फिलिंग, सीलिंग और लेबलिंग मशीनें बरामद की गईं।

वहीं, 1,632 क्वार्टर मैकडॉवेल नंबर-1, 1,016 बोतल तृतीय आरसीएस शराब, 1,000 खाली कांच की बोतलें और उत्तराखंड आबकारी के होलोग्राम भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाजपुर में मुकदमा दर्ज किया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। Uttarakhand News