Dengue - Sach Kahoon Hindi
Dengue in Tamil Nadu: तमिलनाडु में डेंगू और स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, अब तक 13,573 मामले आए सामने, नौ की मौत
Dengue in Tamil Nadu: चेन्नई, (एजेंसी)। तमिलनाडु में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस साल 30 अगस्त तक राज्य में डेंगू के 13,573 मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हुई। स्वाइन फ्लू के मामलों में भी पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अगस्त 2026 के बीच डेंगू के मामलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। जुलाई और अगस्त में संक्रमण तेजी से बढ़ा। अगस्त में दर्ज मामले जुलाई से करीब 42 प्रतिशत अधिक रहे। पिछले साल अगस्त में 1,832 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 3,315 हो गई। जुलाई में भी संक्रमण के मामले 1,880 से बढ़कर 2,339 हो गए।
चेन्नई और कोयंबटूर में सबसे अधिक मामले
राज्य में डेंगू के कुल मामलों में चेन्नई और कोयंबटूर का योगदान सबसे अधिक रहा। जनवरी से अगस्त के बीच चेन्नई में 2,584 और कोयंबटूर में 1,999 मामले दर्ज किए गए।पिछले साल तमिलनाडु में डेंगू के 25,533 मामले सामने आए थे। इस साल अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि आने वाले महीनों में संक्रमण की स्थिति पर करीबी नजर रखना जरूरी होगा।
तमिलनाडु में स्वाइन फ्लू के 1,500 से अधिक मामले सामने आने की जानकारी दी गई है। संक्रमण के मामलों के लिहाज से राज्य देश में दूसरे स्थान पर बताया गया है। अगस्त में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक रही। पिछले साल इसी महीने स्वाइन फ्लू के 46 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 645 हो गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में संक्रमण की रोकथाम के लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।
डॉक्टरों ने बचाव के बताए उपाय
सरकारी डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित लोगों को कम से कम पांच दिनों तक अलग रहने की सलाह दी है। बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया गया है। डेंगू से बचाव के लिए घरों और कार्यस्थलों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई है। मच्छरों के पनपने की जगहों को खत्म करना, साफ-सफाई बनाए रखना और संक्रमण के लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना जरूरी बताया गया है। तमिलनाडु में मानसून का समय अभी बाकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों का मानना है कि आने वाले महीनों में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मच्छर नियंत्रण, जनजागरूकता और समय पर उपचार की व्यवस्था मजबूत रखना महत्वपूर्ण होगा।
डेंगू के मामले
जनवरी  -1,722
फरवरी -1,322
मार्च  -1,228
अप्रैल -1,201
मई -1,062
जून -1,384
जुलाई -2,339
अगस्त -3,315
Dengue: पटियाला में डेंगू के मामले मिलने का सिलसिला जारी, 17 मामले आए सामने
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Patiala News: जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के 17 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि आज जिलेभर में 20,077 घरों में पहुंचकर डेंगू के लार्वा की जांच की गई, जिसमें 116 स्थानों पर लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर ही लार्वा को नष्ट करवा दिया, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण लगातार लार्वा मिलने का सिलसिला जारी है।
जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. शैली जेतली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पटियाला जिले में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर डेंगू विरोधी ड्राई डे गतिविधियाँ चलाई गर्इं। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला कचहरियां, पाल ढाबा, एसी मार्केट, अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार, त्रिपड़ी बाजार, साइकिल मार्केट, बैंकों, ग्रीन पार्क तथा सुविधा केन्द्रों सहित विभिन्न स्थानों पर डेंगू के लार्वा की जाँच की गई। कई स्थानों पर मिले लार्वा को तुरंत नष्ट कराया गया। साथ ही आम जनता को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ड्राई डे अभियान के तहत 6,22,470 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें 3,623 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे टीमों ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। साथ ही संबंधित परिवारों को भविष्य में बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी और जागरूकता भी प्रदान की गई।
Patiala News: स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू के लार्वा की जांच करती हुई।
Dengue: डेंगू के पहले स्वदेशी टीके को मिली बाजार में उतारने की मंजूरी
नई दिल्ली। New Delhi: डेंगू के पहले स्वदेशी टीके को बाजार में उतारने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी मिल गयी है। क्यूडेंगा नाम का यह टीका टाकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया ने बनाया है। डीसीजीआई ने न्यू ड्रग्स एंड क्लीनिकल ट्रायल्स (एनडीसीटी) नियम, 2019 के सीटी-20 प्रावधान के तहत चार से 60 वर्ष के लोगों में डेंगू की रोकथाम के लिए इस टीके को बाजार में उतारने की मंजूरी दी है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि क्यूडेंगा को मिली यह मंजूरी देश में डेंगू की रोकथाम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह देश में मंजूरी पाने वाला डेंगू का पहला टीका है। किसी को पहले डेंगू का संक्रमण हुआ हो या नहीं, उसे यह टीका लगाया जा सकता है।
डेंगू मच्छरों के जरिये फैलने वाला एक वायरसजनित रोग है। दुनिया के 125 से अधिक देशों में यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। दुनिया में डेंगू के कुल मामलों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा अकेले भारत में है। वर्ष 2025 में देश में डेंगू के 1.13 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये थे। अनुमान है कि इससे कहीं अधिक मामलों में बीमारी की पहचान नहीं हो पाती।
टाकेडा में इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के प्रमुख महेंद्र नायक ने कहा, "क्यूडेंगा के सात वर्षों के नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि यह टीका डेंगू संक्रमण और डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम से लगातार सुरक्षा प्रदान करती है। यह डेंगू के चारों वायरस सीरोटाइप पर प्रभावी है। यह समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साल 2022 में लॉन्चिंग के बाद से क्यूडेंगा को 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और दुनियाभर में इसकी 3.2 करोड़ से अधिक खुराक वितरित की जा चुकी हैं। भारत में मिली यह मंजूरी डेंगू की रोकथाम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।"
कंपनी में दक्षिण-पूर्वी एशिया और इंडिया क्लस्टर के महाप्रबंधक पीटर स्ट्राइबल ने कहा, "डेंगू सिर्फ किसी एक देश की समस्या नहीं है, बल्कि यह इस पूरे क्षेत्र के सामने मौजूद एक साझा चुनौती है, जिससे निपटने के लिए सीमाओं से परे जाते हुए सहयोग की जरूरत है। टाकेडा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में सरकारों, सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
भारत में क्यूडेंगा को मंजूरी मिलने में यहां किये गये फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों का भी योगदान है। चार से 60 वर्ष आयु वर्ग के भारतीय प्रतिभागियों पर किये गये अध्ययन में पाया गया कि स्वस्थ वयस्कों, किशोरों और बच्चों ने आसानी से क्यूडेंगा की खुराक को पचा लिया। यह वैक्सीन 0.5 मिलीलीटर की मात्रा में त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनस) लगाई जाती है। इसका टीकाकरण दो खुराकों में पूरा होता है और दोनों खुराकों के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डेंगू-प्रभावित क्षेत्रों में क्यूडेंगा के उपयोग की सिफारिश की है। संगठन ने उच्च संक्रमण वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रमों में इसे शामिल किये जाने का भी समर्थन किया है।
आवश्यक सामग्री: Dengue: 5-6 तुलसी की पत्तियां, 5-6 पपीते के पत्ते (धोकर और छोटे टुकड़ों में काट लें), 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), 1 चम्मच गिलोय पाउडर या ताजा गिलोय का टुकड़ा (1-2 इंच), 1 चम्मच काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई), 1 चम्मच शहद (स्वादानुसार), 2-3 कप पानी।
विधि: एक पैन में 2-3 कप पानी लें और इसे मध्यम आंच पर उबालें। पानी में तुलसी की पत्तियां, पपीते की पत्तियां, अदरक, हल्दी और गिलोय डालें। मिश्रण को अच्छी तरह से उबलने दें और पानी आधा रह जाने तक पकाएं। इसके बाद, इसमें काली मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक और उबालें। आंच बंद कर दें और काढ़े को छान लें। स्वाद के लिए इसमें शहद मिलाएं और हल्का गर्म ही पीएं।
सेवन विधि: इस काढ़े को दिन में 1-2 बार सेवन करें। काढ़ा बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा न पिएं; हल्का गर्म पीना लाभकारी होता है।
ध्यान दें: यह काढ़ा केवल एक सहायक उपाय है और इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। डेंगू के लक्षण गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें और उचित उपचार कराएं। Dengue
यह खबर सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह या उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।
यह भी पढ़ें:– Murmura Laddu Recipe: बस एक लड्डू रोज खा लो फिर देखना कमाल ही कमाल…. खासी जुकाम न जोड़ो का दर्द हड्डियां …
190 स्थानों पर मिला डेंगू का लारवा
हर हफ्ते, हर घर का दरवाजा खटखटाने के बावजूद स्वास्थ्य टीमों को
इस वर्ष पटियाला में अब तक सामने आए 665 डेंगू के मामले
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Patiala News: शाही शहर पटियाला में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के हर घर का दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी इस हफ्ते ड्राई-डे के तहत स्वास्थ्य टीमों द्वारा की गई जांच के दौरान 190 स्थानों पर और घरों में डेंगू का लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस लारवा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इस बार पूरे पटियाला जिले में अब तक 665 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए हर शुक्रवार मनाए जा रहे ड्राई-डे के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गलियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर पानी के जमा स्रोतों की जांच की गई। वहीं जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि इस बार पूरे पटियाला जिले में अब तक 665 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते जिले भर के 39,741 घरों में पहुंचकर डेंगू लारवा की जांच की गई और 190 स्थानों पर मिले लारवा को टीमों द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। Patiala News
उन्होंने आगे बताया कि अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा ड्राई-डे अभियान के तहत 11,64,611 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें 11,145 स्थानों पर मिले लारवा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है और संबंधित परिवारों को आगे के लिए बचाव संबंधी जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से बचाव के लिए दिन के समय जाली वाले खिड़की-दरवाजे बंद रखें, दिन में मच्छर भगाने वाली रिपेलेंट जैसे आॅल-आउट आदि का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें:– हाई वोल्टेज तारों से टकराया मोटरसाइकिलों से भरा ट्रक, लगी आग, बड़ा हादसा टला
Dengue Cases: पटियाला में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 436
ठंड बढ़ने के साथ डेंगू के मामलों में लगातार हो रहा इजाफा, लोगों में भय
स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस सप्ताह 353 स्थानों पर मिला लारवा
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Patiala News: जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 436 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा की जा रही जांच में लगातार लारवा मिल रहा है। इस सप्ताह की गई जांच में 353 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। संबंधित परिवारों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी किया गया। Patiala News
सिविल सर्जन डॉ. जगपालइंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू से बचाव के लिए हर शुक्रवार को मनाए जा रहे ड्राई डे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर पानी के ठहरे स्रोतों की जांच कर रही हैं। इस अभियान में नर्सिंग छात्राओं और आशा वर्करों ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि पटियाला के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के इलाज की पूरी व्यवस्था है और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्कता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि पानी को कहीं भी ठहरने न दिया जाए और यदि कहीं पानी जमा हो जाए तो उसमें काला तेल डाल दिया जाए। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और पूरे शरीर में पीड़ा महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डेंगू की जांच करवाई जाए।
अब तक 9,894 स्थानों पर मिला लारवा | Patiala News
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुमीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह जिले भर के 31,399 घरों में जाकर डेंगू लारवा की जांच की गई, जिसमें 353 स्थानों पर लारवा मिला जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ड्राई डे अभियान के तहत 9,97,249 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 9,894 स्थानों पर लारवा मिला और उसे नष्ट किया गया। संबंधित परिवारों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यह समय डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की पैदावार का चरम है, इसलिए दिन के समय जाली वाले खिड़की-दरवाजे बंद रखें और मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट जैसे आॅल-आउट आदि का प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें:– Batala Railway Station: बटाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में गंभीर चूक
Blood Donation: डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए फरिश्ता बनी डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत
40 यूनिट रक्तदान कर बचाई कई अनमोल जिंदगियां
सेवादारों से संपर्क करने की अस्पतालों का स्टाफ तक परिजनों को देता है सलाह
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। Blood Donation: शहर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों के बीच जब ब्लड की कमी ने मरीजों की चिंता बढ़ा दी थी, तब डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरी। सरसा के पूजनीय बापू मग्घर सिंह इंटरनेशनल ब्लड सेंटर समेत कई निजी अस्पतालों में 40 यूनिट ब्लड डोनेट कर साध-संगत ने जरूरतमंदों को जीवनदान दिया। Blood Donation
स्थानीय अस्पतालों में जब भी किसी मरीज को ब्लड की जरूरत होती है, सबसे पहले डेरा सच्चा सौदा के वालंटियर्स का नाम लिया जाता है। यहां तक कि अस्पतालों का स्टाफ तक परिजनों को सलाह देता है डेरा सच्चा सौदा से संपर्क करें, वे जरूर मदद करेंगे। यह विश्वास साध-संगत की वर्षों की निस्वार्थ सेवा से बना है। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों के लिए ब्लड की कमी एक बड़ी चुनौती बन गई थी। कई परिवार खून की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने समय पर रक्तदान कर कई मरीजों की जान बचाई।
युवाओं और बहनों ने बढ़ाया कदम, समाज को दिया संदेश | Blood Donation
रक्तदान करने वालों में मनोज, मोनू, चंद्रभान, मनजीत इन्सां, अंकुश बजाज, रोहित, हर्ष, दीक्षा, प्रीति बजाज, राधिका मोंगा और गीता भुटानी जैसे नाम शामिल हैं, जो हर समय मानव सेवा के लिए तैयार रहते हैं। ब्लड डोनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे रोहित, हर्ष, दीक्षा और मंजू बताते हैं कि जब भी किसी को इमरजेंसी में ब्लड चाहिए होता है, वो तुरंत ब्लड सेंटर पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपने मोबाइल नंबर तक सार्वजनिक कर रखे हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद आसानी से संपर्क कर सके।
भावुक पिता बोले, ‘हमारे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं’
ब्लड सेंटर में मौजूद एक मरीज के पिता ने कहा, हम बहुत परेशान थे, ब्लड कहीं नहीं मिल रहा था। तभी किसी ने डेरा सच्चा सौदा का नाम लिया। कुछ ही देर में साध-संगत ब्लड सेंटर पहुंची और मेरे बेटे की जान बचाई। ये हमारे लिए फरिश्ते हैं।
रक्तदान में बहनों की भागीदारी भी सराहनीय
रक्तदान करने वालों में बहनों की भी बड़ी भूमिका रही। दीक्षा मेहता, प्रीति बजाज, सुनीता छाबड़ा, राधिका, मनीषा, गीतू, कुसुम ग्रोवर, पल्लवी मेहता, रिया, नेहा, नीतू ग्रोवर, प्राची, ज्योति बत्रा जैसी महिलाएं भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर जरूरत के समय आगे आईं। Blood Donation
पूज्य गुरु जी से मिली प्रेरणा
डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों का कहना है कि उन्हें यह प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से मिलती है, जो हमेशा ‘इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म’ का संदेश देते हैं। साध-संगत इसी उद्देश्य को लेकर लगातार समाज सेवा में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें:– Haryana IPS Case: चंडीगढ़ आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, राहुल गांधी परिवार से मिले
Dengue: पटियाला में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 167
स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्कता बरतने की सलाह, किया घर-घर सर्वे
861 स्थानों पर मिले लार्वा को किया गया नष्ट, सिविल सर्जन ने दी जानकारी
पटियाला (सच कहूँ/नरिंदर बठोई)। Patiala News: जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों ने जिलावासियों को चिंता में डाल दिया है। अब तक जिले में डेंगू के 167 मामले सामने आ चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह समय डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की पैदावार का चरम है, इसलिए दिन के समय जालीदार खिड़की-दरवाजे बंद रखें और मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट जैसे आॅल-आउट आदि का प्रयोग करें। Patiala News
सिविल सर्जन डॉ. जगपालइंदर सिंह ने जानकारी दी कि इस सप्ताह जिले के 41,660 घरों में डेंगू लारवा की जांच की गई, जिसमें 861 स्थानों पर लारवा पाए गए जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ड्राई डे अभियान के तहत 8,49,323 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 7,887 स्थानों पर मिले लार्वा को नष्ट किया गया और संबंधित परिवारों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गलियों और मोहल्लों में जाकर घर-घर पानी के ठहरे स्रोतों की जांच कर रही हैं। इस अभियान में नर्सिंग छात्राओं और आशा वर्करों ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि पटियाला के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के इलाज की पूरी व्यवस्था है और सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। विभाग की टीमें पूरे जिले में सतर्कता से कार्य कर रही हैं।
लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच: डॉ. सुमित
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुमीत सिंह ने कहा कि कहीं भी पानी को ठहरने न दिया जाए और यदि पानी ठहरता है तो उसमें काला तेल डाल दिया जाए। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और पूरे शरीर में पीड़ा महसूस हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डेंगू की जांच अवश्य कराएं। Patiala News
नाभा में मिले 8 नए मामले
पटियाला के हॉटस्पॉट क्षेत्रों लाहौरी गेट, बाजवा कॉलोनी, भरत कॉलोनी, नाभा रोड, सूलर, मजीठिया एन्क्लेव, सफाबादी गेट में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट किया और लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। नाभा के बौड़ा गेट इलाके में 8 डेंगू केस रिपोर्ट हुए हैं। एस.डी.एम. नाभा डॉ. इसमत विजय सिंह, एस.एम.ओ. डॉ. वीनू गोयल और डॉ. सुमीत सिंह ने म्युनिसिपल कमेटी व स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के साथ प्रभावित घरों तक पहुंचकर लोगों को समझाया कि बंद पड़े कूलरों का पानी निकालें और पानी के ड्रम आदि यदि भरने हों तो सप्ताह में एक बार अवश्य खाली कर सुखाएं। एस.डी.एम. ने निर्देश दिए कि बार-बार समझाने के बावजूद जिन घरों में लार्वा मिल रहा है, उनके चालान काटे जाएं।
यह भी पढ़ें:– गांव चिल्ले वाल के कुलबीर सिंह ने शहद उत्पादन में रची सफलता की गाथा
डेंगू व जलजनित रोगों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान की शुरूआत
पटियाला में डेंगू की स्थिति की समीक्षा, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घर-घर जांच के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी विभागों को समन्वय के साथ रोग नियंत्रण में सहयोग देने के निर्देश
104 हेल्पलाइन पर संपर्क की अपील
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Baljit Kaur) ने डेंगू सहित मच्छरों के काटने और गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु राज्यव्यापी अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने पटियाला शहर और आसपास के गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। Patiala News
डॉ. बलबीर सिंह ने नगर निगम कार्यालय में एक समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा, नगर आयुक्त परमवीर सिंह, एडीसी सिमरप्रीत कौर और नवरीत कौर सेखों, एसडीएम इसमत विजय सिंह और रिचा गोयल, सिविल सर्जन डॉ. जगपालिंदर सिंह, नगर पार्षद तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Patiala News
स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के निवासियों से अपील की कि तेज बुखार, दिल का दौरा, दस्त, या साँप और कुत्ते के काटने जैसी किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता मिल सके और मरीजों की जान बचाई जा सके। स्वास्थ्य आंकड़ों की समीक्षा करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक 88 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 9 मामले थे।
डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों, स्थानीय सरकारों, ग्रामीण विकास, शिक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभागों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दस्त, हैजा, हेपेटाइटिस और अन्य संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा करें अधिकारी | Patiala News
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को घर-घर जाकर दौरे करने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की सख्त निगरानी करने और लारवा को नष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लाहौरी गेट, बाजवा कॉलोनी, गोबिंद बाग, सफाबादी गेट, हरपालपुर (राजपुरा), और करतारपुर (पातड़ां) जैसे डेंगू हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जांच तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, डेंगू विरोधी अभियान में नर्सिंग विद्यार्थियों और मेडिकल इंटर्न्स को शामिल करने का भी आदेश दिया।
साँप के काटने से हुई मौतों पर जताई चिंता
उन्होंने जिले में साँप के काटने से हुई तीन हालिया मौतों पर चिंता व्यक्त की, हालांकि साँप-विरोधी विष सीरम सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। उन्होंने पंजाब के सभी नागरिकों से अपील की कि साँप या कुत्ते के काटने की स्थिति में बिना देर किए अस्पताल पहुंचें। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि वे पंजाब के सभी 23 जिलों का व्यक्तिगत दौरा करेंगे और यह अभियान आज पटियाला से शुरू हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संक्रामक रोगों के विरुद्ध राज्य की लड़ाई को मजबूत करने के लिए वार्ड और ग्राम स्वास्थ्य समितियों को पुन: सक्रिय किया जाएगा। Patiala News
यह भी पढ़ें:– Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, लुधियाना और अमृतसर में हालात गंभीर
Dengue: डेंगू का कहर जारी, अब तक 47 केस आए सामने
स्वास्थ्य विभाग पटियाला की टीमों ने सरकारी दफ्तरों की की जांच, 226 स्थानों पर किया लारवा चैक
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Patiala News: पटियाला में डेंगू का कहर जारी है और यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब तक जिले में 47 डेंगू के केस मिल चुके हैं और आगामी दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि बरसात का दौर लगातार जारी है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी जगह पर, चाहे टूटे बर्तनों में हो या टायरों में, पानी जमा न होने दें। यह जमा हुआ साफ पानी ही डेंगू मच्छर पैदा करता है। Patiala News
इसी कड़ी के तहत सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिÞले के हॉटस्पॉट क्षेत्रों के साथ-साथ 226 सरकारी संस्थानों में डेंगू विरोधी ‘ड्राई डे’ गतिविधियां की। सिविल सर्जन डॉ. जगपालइन्द्र सिंह ने बताया कि डेंगू विरोधी चलाए जा रहे ‘ड्राई डे’ अभियान के तहत स्टाफ की टीमों, नर्सिंग स्टाफ, वीएचएनसी सदस्यों व आशा वर्करों के सहयोग से इस हफ्ते जिले के 40,798 घरों में जाकर डेंगू लारवा की जांच की गई और 531 स्थानों पर मिले लारवे को टीमों ने मौके पर ही नष्ट किया।
डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए पटियाला वासी दें साथ: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. जगपालइन्द्र सिंह ने समस्त पटियाला निवासियों से अपील की कि वे डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए अपने घरों के साथ-साथ आस-पड़ोस को भी साफ-सुथरा रखें और घरों के अंदर रखी खाली चीजों में पानी इकट्ठा न होने दें। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए फामेर्सी विद्यार्थियों, इंटर्न्स, नर्सिंग विद्यार्थियों, आशा वर्करों, विलेज हेल्थ कमेटियों के सदस्य और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है।
इन सरकारी कार्यालयों की की गई जांच | Patiala News
सिविल सर्जन आॅफिस, कोर्ट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के प्राइवेट आॅफिस, पीएसपीसीएल का हेड आॅफिस, पीएसटीसीएल, एसबीआई बैंक, पटियाला की सेंट्रल जेल, डीसी आॅफिस सचिवालय, पीएसपीसीएल राजपुरा कॉलोनी, अर्बन एस्टेट स्थित पुड्डा आॅफिस, पीआरटीसी का नया बस स्टैंड स्थित आॅफिस, डीएमडब्ल्यू रेलवे, पोस्ट आॅफिस, बागबानी आॅफिस, पटवारखाना, पीएसपीसीएल पाठक विहार, पीआरटीसी वर्कशॉप, वाटर सप्लाई, माइनिंग डिपार्टमेंट, पॉल्यूशन
कंट्रोल, सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, इंश्योरेंस आॅफिस साईं मार्केट, स्पोर्ट्स अथॉरिटी, नगर निगम, पंजाब वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट, वाटर रिसोर्स, आईटीआई बॉयज, सरकारी प्रेस, जिÞला परिषद, एडीसीआर आॅफिस, पटवारखाना आदि स्थानों पर डेंगू लारवा की जांच की गई और कई जगहों पर मिले लारवे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
यह भी पढ़ें:– डिजिटल मंच पर राजनगर एक्सटेंशन की बदहाली पर फूटा एक्सटेंशन के निवासियों का गुस्सा
अंबाला में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप
अंबाला जिले में डेंगू के 5 मामले दर्ज
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: बरसात के बीच अंबाला जिले में डेंगू के 5 मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार कर दिए हैं और दवाओं का स्टॉक भी दुरुस्त बताया जा रहा है। डॉक्टर शुरूआती लक्षण जैसे तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द पर तुरंत जाँच कराने की सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर पर इंतजाम भले बेहतर दिख रहे हों, लेकिन असली चुनौती अस्पताल के बाहर है। शहर और कस्बों में जगह-जगह जमा पानी एडीज मच्छर के लिए सबसे मुफीद साबित हो रहा है। Ambala News
यही वजह है कि प्रशासन की सक्रियता तब ही मायने रखती है, जब मोहल्लों, स्कूलों, बाजारों और खाली प्लॉटों में पानी रुकने न दिया जाए। जिला सर्जन डॉ. राकेश सहल ने बताया कि नगर निगम, जिला परिषद और अन्य एजेंसियों को जलभराव रोकने, फॉगिंग बढ़ाने और लारवा सर्वे तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके मुताबिक केवल आदेश जारी करना काफी नहीं है, समयबद्ध सफाई और नियमित निरीक्षण ही कामयाबी की असली कसौटी हैं। अक्सर यही कड़ी ढीली पड़ जाती है। Ambala News
भारत में अब डेंगू से पहले मलेरिया रोग खत्म होगा, वैज्ञानिकों ने कर लिया स्वीटेशी टीका, जानें
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: भारत में अब डेंगू से पहले मलेरिया रोग खत्म हो सकेगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया रोग के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका तैयार कर लिया है जो न केवल संक्रमण बल्कि उसके समुदाय में प्रसार पर भी रोक लगाने में सक्षम है। इस टीके का जल्द से जल्द उत्पादन के लिए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईसीएमआर और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह स्वदेशी टीका तैयार किया है। New Delhi
आईसीएमआर के मुताबिक मौजूदा समय में मलेरिया के दो टीके उपलब्ध हैं जिनकी कीमत करीब 800 रुपये तक प्रति खुराक है। हालांकि इनका असर 33 से 67 फीसदी के बीच है। इसके अलावा आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी मंजूर आरटीएस और आर21/मैट्रिक्स-एम टीका दुनिया के कुछ देशों में दिया जा रहा है। इनकी तुलना में भारत का यह टीका पूर्व रक्ताणु यानी रक्त में पहुंचने से पहले के चरण और ट्रांसमिशन-ब्लॉकिंग यानी संक्रमण प्रसार को रोकने में दोहरा असर दिखाती है। इसके निर्माण में लैक्टोकोकस लैक्टिस का प्रयोग करते हैं जो एक ग्राम-पॉजिटिव जीवाणु है और इसका उपयोग छाछ और पनीर के उत्पादन में बड़े पैमाने पर किया जाता है।
गौरतलब है कि आईसीएमआर मच्छर जनित रोगों के खिलाफ पिछले कई दशकों से अभियान चला रहा है। देश के अलग-अलग संस्थानों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीका की खोज जारी है। हालांकि इस बीच वैज्ञानिकों ने मलेरिया टीका की खोज पूरी कर ली है। इसे फिलहाल एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है। New Delhi
यह भी पढ़ें:– New Expressway in UP: हापुड़ समेत यूपी के 9 जिलों से गुज़रेगा ये नया एक्सप्रेस-वे, 5 घंटे में पूरा होगा गाजियाबाद से कानपुर तक का सफर