Court Seized Property - Sach Kahoon Hindi

कोर्ट से कुर्क सामान पर चोरों का हाथ साफ, नीलामी से पहले स्कूल का ताला तोड़कर एसी और पंखे चोरी
हनुमानगढ़, (सच कहूँ )। न्यायालय के आदेश पर कुर्क की गई विद्यालय की संपत्ति में से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश के आदेशानुसार कुर्क किए गए सामान की नीलामी से पहले ही अज्ञात व्यक्ति विद्यालय का ताला तोड़कर एसी का सामान और छत के पंखे चोरी कर ले गए। मामले में टाउन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किरण सेतिया (71) पत्नी मोहनलाल सेतिया निवासी मकान नंबर 486, चिराग विला, सेक्टर नंबर 3, टाउन ने पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

रिपोर्ट में बताया गया कि अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश की ईजराय संख्या 03/2025 में पारित आदेश के अनुसार नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन विद्यालय, टाउन की चल संपत्ति को विधिवत कुर्क किया गया था। न्यायालय के आदेशानुसार विद्यालय के एक कमरे में सामान रखकर दरवाजे पर आदेश चस्पा किया गया, ताला लगाया गया तथा प्रतीकात्मक सुपुर्दगी किरण सेतिया को दी गई।

कुर्क किए गए सामान में कुल 118 बड़े लकड़ी के टेबल, 90 छोटे लकड़ी के स्टूल, 37 सीलिंग फैन, एक स्प्लिट एसी (एक स्टेबलाइजर एवं एक आउटडोर यूनिट सहित), एक विंडो एसी, 13 प्लास्टिक कुर्सियां, छह गद्दीदार प्लास्टिक कुर्सियां तथा एक पुराना लकड़ी का बड़ा मेज शामिल था। न्यायालय के आदेश से उक्त कुर्क सामान की नीलामी 8 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई थी।

निर्धारित तिथि को सुबह न्यायालय के नाजिर, न्यायालय स्टाफ, डिक्रीधारक तथा बोलीदाता नीलामी की कार्रवाई के लिए विद्यालय पहुंचे तो वहां चस्पा किया गया न्यायालय का आदेश गायब मिला तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। मौके पर जांच करने पर एसी का इंडोर बॉक्स, एसी का स्टेबलाइजर तथा चार छत के पंखे गायब मिले। इस प्रकार कुर्क किया गया सामान चोरी होना पाया गया।रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि घटना के संबंध में विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

प्रार्थी का कहना है कि उक्त स्थान विद्यालय परिसर के अंदर है तथा विद्यालय स्टाफ और प्रबंध समिति के कब्जे एवं नियंत्रण में है। सामान्य परिस्थितियों में किसी बाहरी व्यक्ति का वहां प्रवेश संभव नहीं है।पुलिस ने रिपोर्ट और न्यायालय के निर्देशों का अवलोकन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई सत्यनारायण शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस विद्यालय परिसर से कुर्क किए गए सामान की चोरी करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।