Jammu And Kashmir - Sach Kahoon Hindi

पांच साल के बेटे ने दी शहीद सुखचैन सिंह को मुखाग्नि, नम आंखों से ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जम्मू-कश्मीर में 3 सितंबर को वीरगति को प्राप्त हुए गांव कुत्ताबढ़ निवासी करीब 30 वर्षीय सैनिक सुखचैन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सेना और पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। पांच वर्षीय बेटे आकाशदीप ने पिता को मुखाग्नि दी। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सुखचैन फौजी अमर रहे के नारों से माहौल गमगीन हो गया। सुखचैन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचे। रास्ते में भंभूर, मंगाला, मल्लेकां, माधोसिंघाना और ढाणी चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर ग्रामीण सड़क किनारे खड़े रहे और वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

गांव पहुंचने पर पार्थिव शरीर को पहले घर ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। प्रशासन की ओर से रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना की ओर से कर्नल ओपी सुमेरा, कर्नल इंद्र सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह और सूबेदार मनजिंद्र सिंह तथा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से लालचंद ने श्रद्धांजलि दी। ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल, संत ब्रह्मदास, संत हरिनामदास, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, सरपंच बेअंत सिंह संधू, अमीरचंद मेहता और ललित मोहन पोपली सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित किए। एएसपी आदर्शदीप सिंह और डीएसपी सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।

2015 में हुए थे भर्ती

सुखचैन सिंह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। करीब 11 वर्ष की सेवा के दौरान उन्होंने देश की रक्षा को अपना कर्तव्य माना। परिजनों के अनुसार उन्हें 10 दिन की छुट्टी पर घर आना था। बेटे आकाशदीप का जन्मदिन 1 अक्टूबर को है और परिवार उनके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। परिवार में पत्नी निर्मल कौर, माता अमर कौर, भाई सर्वजीत सिंह और पुत्र आकाशदीप हैं।

अंतिम यात्रा आधे घंटे रोकी, प्रशासन पर नाराजगी जताई

अंतिम यात्रा आधे घंटे रोकी, प्रशासन पर नाराजगी जताई

अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले परिवार ने पार्थिव शरीर को गांव ले जाने के दौरान करीब आधे घंटे के लिए यात्रा रोक दी। परिवार का आरोप था कि तीन दिन से किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उनका हालचाल तक नहीं लिया। परिजनों का कहना था कि चुनाव के समय नेता और जनप्रतिनिधि घर पहुंचते हैं, लेकिन ऐसे समय में परिवार से मिलने कोई नहीं आया। उन्होंने मांग की कि कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दे।

ऐलनाबाद डीएसपी ने एसपी से फोन पर बात कराने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया। करीब 30 मिनट तक अंतिम यात्रा रुकी रही। बाद में ग्रामीणों ने परिवार को समझाया और भरोसा दिलाया कि पूरा गांव उनके साथ है तथा जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परिवार की मांगें रखी जाएंगी। इसके बाद अंतिम यात्रा आगे बढ़ी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से लाया गया पार्थिव शरीर

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी से सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर विमान से पठानकोट लाया गया। खराब मौसम के कारण आगे की यात्रा विमान से नहीं हो सकी। इसके बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से सड़क मार्ग से सरसा लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पठानकोट से रवाना हुई एंबुलेंस रात करीब 11 बजे सरसा एयरफोर्स स्टेशन पहुंची। रात में पार्थिव शरीर एयरफोर्स स्टेशन में रखा गया और शनिवार सुबह गांव कुत्ताबढ़ ले जाया गया।

Sirsa News: पति को नमन करती शहीद की पत्नी तथा रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा श्रद्धांजलि देते। छाया: दीपक कुमार

Jammu Police Bribery Case: जम्मू-कश्मीर पुलिस का सब-इंस्पेक्टर ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jammu Police Bribery Case: नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात था। सीबीआई की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद की। सीबीआई के अनुसार, मामले की शुरुआत 16 अगस्त को मिली एक शिकायत से हुई। Jammu Kashmir News

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने के बदले सब-इंस्पेक्टर ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद आरोपी कथित रूप से 10 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

सीबीआई ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को ही मामला दर्ज किया। इसके बाद निर्धारित योजना के तहत टीम ने ट्रैप लगाया। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम मांगी और उसे स्वीकार करते समय टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। सीबीआई यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले भी किसी व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी या नहीं।

भिलाई में भी रिश्वत मामले में रेलवे अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वतखोरी के एक अन्य मामले में सीबीआई ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भिलाई में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताया गया है और वह इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स से संबंधित अधिकारी है। सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में 13 अगस्त को शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता के लंबित बिलों को मंजूरी देने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। Jammu Kashmir News

जांच एजेंसी के अनुसार, बातचीत के बाद अधिकारी कथित तौर पर 1 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ था। इसके बाद 13 अगस्त को सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया। बताया गया कि रिश्वत की रकम अधिकारी के निर्देश पर एक बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से ली और उसे अधिकारी तक पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान बिचौलिए को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी से जुड़े रायपुर और भिलाई स्थित आवासीय एवं कार्यालय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी के मुताबिक, तलाशी के दौरान करीब 77 लाख रुपये नकद और लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। सीबीआई दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है। जांच के दौरान रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। Jammu Kashmir News

Jammu and Kashmir: सेवा और हरियाली का संदेश लेकर आगे बढ़ी जम्मू-कश्मीर की साध-संगत, अवतार दिवस पर किया पौधारोपण
जम्मू-कश्मीर (सच कहूँ न्यूज़)। Jammu and Kashmir: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर की साध-संगत ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान साध-संगत ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में साध-संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

साध-संगत ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच हरियाली को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। एक पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पावन अवतार दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण अभियान ने सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत किया। साध-संगत ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में भी समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में पौधारोपण के माध्यम से साध-संगत ने लोगों को संदेश दिया कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण की सौगात बन सकता है।

Jammu Kashmir News: सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, तलाशी अभियान तेज
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान के दौरान जंगल के भीतर बने एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का पता लगाया है। अभियान के दौरान वहां से दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं बरामद की गईं, जिससे संकेत मिलता है कि इस स्थान का उपयोग कुछ समय के लिए ठहरने के उद्देश्य से किया गया हो सकता है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। Jammu Kashmir News

अधिकारियों के अनुसार, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम थानामंडी क्षेत्र के घने वन क्षेत्र में नियमित तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान घनी झाड़ियों और पेड़ों के बीच छिपाकर बनाई गई एक अस्थायी संरचना पर सुरक्षाबलों की नजर पड़ी। प्राथमिक जांच के बाद इसे संदिग्ध ठिकाना माना गया।

तलाशी के दौरान वहां से खाद्य सामग्री, खाना बनाने से जुड़ा सामान, प्लास्टिक शीट, कंबल, मोमबत्तियां, गैस स्टोव के उपकरण और अन्य आवश्यक वस्तुएं बरामद हुईं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस स्थान का उपयोग कब और किन लोगों द्वारा किया गया था। Jammu Kashmir News

ठिकाने का पता चलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जंगल के संवेदनशील हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। सुरक्षा बल आधुनिक उपकरणों और स्थानीय जानकारी के आधार पर इलाके की गहन जांच कर रहे हैं।

राजौरी और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कई बार ऐसे अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनमें हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता लगातार बढ़ाई जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। Jammu Kashmir News

15 लाख की ठगी मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
श्रीनगर (एजेंसी)। Srinagar: जम्मू-कश्मीर की क्राइम ब्रांच की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को कहा कि उसने 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

गुरुवार को ईओडब्ल्यू के बयान के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 120-बी के तहत दर्ज मामले में श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट पेश की गई।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद अमीन भट, खालिद हुसैन खान, अनिल कुमार माहेश्वरी और शशांक कुमार के तौर पर हुई है।

बयान में कहा गया है कि यह मामला एक शिकायत से शुरू हुआ था। आरोप है कि मोहम्मद अमीन भट ने खालिद हुसैन खान (जिसने खुद को एरिया सेल्स मैनेजर बताया) और अनिल कुमार माहेश्वरी, (जिसने एम/एस एश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज का रीजनल सेल्स मैनेजर होने का दावा किया था) ने साथ मिलकर शिकायतकर्ता को खाना पकाने का तेल सप्लाई करने के नाम पर सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 15 लाख रुपए निवेश करने के लिए राजी किया।

आरोपियों ने दावा किया था कि कंपनी खाना पकाने का तेल बनाती है और एक हफ्ते के भीतर स्टॉक की डिलीवरी का भरोसा दिलाया था। हालांकि कोई स्टॉक सप्लाई नहीं किया गया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

जांच के दौरान, ईओडब्ल्यू ने पाया कि आरोपियों ने साजिश रचकर सरसों का तेल सप्लाई करने के बहाने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की थी।

राजस्थान के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से की गई पूछताछ से पता चला कि एम/एस एश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज नाम की कोई कंपनी रजिस्टर्ड नहीं थी।

जांच में मेरठ के शशांक कुमार की भूमिका का भी पता चला है, जो कंपनी का मालिक पाया गया। जांच पूरी होने के बाद न्यायिक कार्यवाही के लिए सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।

बयान में ईओडब्ल्यू जनता को सलाह देती है कि वे इस तरह की आर्थिक धोखाधड़ी से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना ईओडब्ल्यू कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दें। पीड़ित ईओडब्ल्यू की आधिकारिक ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Jammu and Kashmir: जम्मू से हैरान करने वाला मामला आया सामने
जम्मू,, (हि.स.)। बिश्नाह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके सगे बेटे के होते हुए भी अनुकंपा नियुक्ति कथित तौर पर भाई के बेटे (भतीजे) को दे दी गई। मृतक की विधवा पत्नी, दो मूक-बधिर बेटियां और इकलौता बेटा अब न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि परिवार की अनदेखी कर नियमों के विपरीत नियुक्ति दी गई है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के वास्तविक आश्रित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। Jammu and Kashmir

Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का भंडाफोड़, चार आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा देकर बेरोजगार युवाओं से धन ऐंठने वाले कथित गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। विस्तृत जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), श्रीनगर की अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत कर दिया है। यह मामला वर्ष 2018 में दर्ज एफआईआर संख्या 36/2018 से संबंधित है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। Jammu-Kashmir News

जांच एजेंसी द्वारा जिन लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया गया है, उनमें मोहित शर्मा उर्फ भारद्वाज (नोएडा), मुकेश कुमार (नई दिल्ली), महमूद खान (नई दिल्ली) और रामलखन शामिल हैं। एजेंसी का आरोप है कि इन लोगों ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अनेक युवाओं से बड़ी रकम वसूली। जांच के दौरान यह सामने आया कि कश्मीर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर लाखों रुपये जमा कराए गए, लेकिन न तो नियुक्ति मिली और न ही उनकी राशि लौटाई गई।

आर्थिक अपराध शाखा ने सभी शिकायतों, दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पर्याप्त प्रमाण एकत्र किए गए, जिसके आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। अब इस मामले की आगे की सुनवाई न्यायालय में होगी, जहां उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अगली कार्रवाई की जाएगी। Jammu-Kashmir News

POK Protest: पीओके में जेएएसी नेता ने इस्लामाबाद के 'फेक नैरेटिव' पर किया प्रहार, हालात तनावपूर्ण
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बढ़ता असंतोष लगातार 36वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को रावलाकोट में हजारों लोग जुटे, जहां जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेता सरदार अम्मान खान ने पाकिस्तान पर क्षेत्र पर "जबरन कब्जा" करने का आरोप लगाया और इस इलाके को लेकर इस्लामाबाद के लंबे समय से चले आ रहे 'फेक नैरेटिव' (फर्जी दावे) को खारिज किया। सभा को संबोधित करते हुए खान ने पीओके को "विवादित क्षेत्र" कहे जाने का विरोध करते हुए कहा, "यह कोई विवादित क्षेत्र नहीं है; यह एक कब्जे वाला क्षेत्र है। इस पर जबरन कब्जा किया गया है।"  Kashmir News

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन "जीत" हासिल होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी जान क्यों न गंवानी पड़े। रावलाकोट में हुई विशाल सभा में पाकिस्तान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें सफलता नहीं मिल जाती।

इस बीच, यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) ने बुधवार को पीओके में जारी प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा सात नागरिकों की कथित हत्या की कड़ी निंदा की। अंग्रेजी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, रावलाकोट में बढ़ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के दौरान गोलीबारी में सात और नागरिकों की मौत हुई।

यूकेपीएनपी ने इन मौतों, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित बल प्रयोग, जबरन गायब किए जाने, मनमानी गिरफ्तारियों, डराने-धमकाने और नागरिकों पर लगाए गए प्रतिबंधों की "स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच" की मांग की। पार्टी ने पाकिस्तान सरकार से शांतिपूर्ण नागरिकों के खिलाफ अत्यधिक और घातक बल के इस्तेमाल को तुरंत रोकने, कथित अवैध हत्याओं, मनमानी गिरफ्तारियों और जबरन गायब करने की घटनाओं पर रोक लगाने तथा सभी हिरासत में लिए गए लोगों को सक्षम अदालतों के सामने पेश कर उचित कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की। Kashmir News

यूकेपीएनपी ने अधिकारियों से खाद्य सामग्री, दवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय सहायता तक निर्बाध पहुंच बहाल करने, संचार प्रतिबंध हटाने और क्षेत्र में लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की भी मांग की। पार्टी ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पीओके में एक स्वतंत्र फैक्ट-चेक मिशन भेजने, कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और मौतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा जमीनी स्थिति की निगरानी करने की अपील की।

पीओके में जारी ये विरोध प्रदर्शन इस्लामाबाद के दशकों पुराने नियंत्रण को चुनौती के रूप में देखे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। वहीं, क्षेत्र में सख्त नाकेबंदी, कर्फ्यू और संचार प्रतिबंध जारी रहने की बात कही जा रही है। Kashmir News

कठुआ में चोरी के 11 लाख के सोने के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
कठुआ (एजेंसी)। Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को करीब 11 लाख रुपए के चोरी हुए सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना मल्हार में दर्ज एफआईआर संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(3) के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और विशेष जांच टीम का गठन किया। लगातार तकनीकी विश्लेषण, मानव खुफिया सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रुस्तम सहराब उर्फ फिना, पुत्र अब्दुल्ला, निवासी भूद, बसोहली, जिला कठुआ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपए के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

इस पूरी कार्रवाई को थाना मल्हार की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी (एसएचओ) के नेतृत्व में अन्य पुलिस अधिकारियों के सहयोग से अंजाम दिया। जांच की निगरानी डीएसपी पीसी मल्हार ने की, जबकि पूरे अभियान का मार्गदर्शन एसपी ऑपरेशंस अपर कठुआ के निर्देशन में किया गया।

इस सफलता पर कठुआ पुलिस ने कहा कि वह आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने दोहराया कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।

Jammu and Kashmir: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
बारामूला। ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन संबंधी समाचार प्रसारित होने के बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में माहौल संवेदनशील हो गया। विशेष रूप से Baramulla तथा Srinagar के कई इलाकों में लोग एकत्रित हुए और अमेरिका व इजरायल के विरोध में प्रदर्शन किए। Jammu-Kashmir News

स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बारामूला पुलिस ने मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, डिजिटल मंच संचालकों तथा सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि किसी भी समाचार या सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी पुष्टि आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों से अवश्य कर ली जाए। अपुष्ट या भ्रामक जानकारी से अनावश्यक भय और अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई | Jammu-Kashmir News

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या समूह गलत सूचना या अफवाह फैलाने में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से संयम बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोका जा सके।

श्रीनगर में भी प्रदर्शन, यातायात प्रभावित

श्रीनगर में भी सुबह से ही कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन देखे गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी की गई, जिसके चलते कुछ मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कई स्थानों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण रहे हैं, किंतु प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन की अपील | Jammu-Kashmir News

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और केवल प्रमाणित स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाचार के प्रसार के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील बने हुए हैं, किंतु प्रशासनिक तंत्र पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने में जुटा है।

भारतीय सेना ने किश्तवाड़ में हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकी मार गिराए
Indian Army High-altitude Operation: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले में सुरक्षा बलों द्वारा संचालित दीर्घकालिक उच्च-ऊंचाई अभियान में सात दुर्दांत आतंकवादियों का अंत कर दिया गया। यह अभियान कुल 326 दिनों तक दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जारी रहा। इसकी जानकारी White Knight Corps ने दी। Jammu Kashmir News

सेना के अनुसार, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, शून्य से नीचे तापमान, घने जंगलों और बर्फीले इलाकों के बीच आतंकवादियों की लगातार निगरानी की गई। अभियान के दौरान कई बार मुठभेड़ की स्थिति बनी। अंततः चटरू क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के तहत सभी सात आतंकियों को निष्क्रिय कर दिया गया। इस अभियान में सेना के साथ Jammu and Kashmir Police और Central Reserve Police Force की इकाइयों ने भी समन्वित भूमिका निभाई।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों के सटीक इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। तकनीकी साधनों जैसे एफपीवी ड्रोन, मानव रहित विमान (यूएवी), उपग्रह चित्रों और उन्नत संचार प्रणालियों का व्यापक उपयोग किया गया, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में छिपे आतंकियों की गतिविधियों पर निगरानी संभव हो सकी। सेना ने इसे आतंक नेटवर्क के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। अभियान के दौरान मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। Jammu Kashmir News

इससे पूर्व ‘ऑपरेशन त्रासी-1’ के अंतर्गत भी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। पिछले वर्ष चटरू और आसपास के वन क्षेत्रों में संयुक्त बलों और पाकिस्तानी आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed से जुड़े आतंकवादियों के बीच अनेक मुठभेड़ें हुई थीं। सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाते रहे, क्योंकि आतंकवादी किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और उधमपुर के पर्वतीय अंचलों के बीच स्थान बदलते रहे। सेना ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति और स्थिरता को बाधित करने वालों के लिए किसी प्रकार की शरणस्थली नहीं छोड़ी जाएगी।

Kishtwar Encounter: संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकी किये ढेर
Kishtwar Encounter: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इनमें एक शीर्ष कमांडर स्तर का सदस्य भी शामिल है। नागरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के अंतर्गत यह कार्रवाई प्रारंभ की गई। अभियान में सेना की इकाइयों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ समन्वय कर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की। Jammu Kashmir News

रविवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे संदिग्ध गतिविधि के बाद मुठभेड़ आरंभ हुई, जो कुछ समय तक चली। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। घटनास्थल से दो एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इस इलाके में हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। घने जंगलों और पहाड़ी भूभाग के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहता है। इस माह की शुरुआत में भी इसी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। सूत्रों का कहना है कि कुछ विदेशी आतंकियों का समूह किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर जिलों के बीच स्थान बदलकर सक्रिय रहने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चलाकर उन्हें निष्क्रिय करने के प्रयास में जुटे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हालिया दौरे के दौरान जम्मू संभाग के पर्वतीय जिलों में आतंकवाद के विरुद्ध कठोर और मिशन-मोड कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि क्षेत्र में पूर्ण शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से विफल किया जाएगा। Jammu Kashmir News