Hotel Robbery - Sach Kahoon Hindi

होटल में घुसकर युवक पर हमला, 40 हजार रुपए लूटे
हनुमानगढ़,( सच कहूँ ) नोहर थाना क्षेत्र के बिरकाली गांव में होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर नोहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 10 बीकेएल, बिरकाली निवासी दारासिंह (29) पुत्र ओमप्रकाश जाट ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बिरकाली-असरजाना सड़क के पास होटल संचालित कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

17 जुलाई की रात करीब 12 बजे जसवंत पुत्र बनवारी कुम्हार निवासी बिरकाली अपनी गाड़ी लेकर होटल पर आया और ठंडे पेय की बोतल मांगी। दारासिंह जब बोतल देने पहुंचा तो आरोपी ने गाड़ी के नीचे से बोतल देने का प्रयास किया। परिवादी पीछे हट गया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई की रात करीब 8 बजे जसवंत ने फोन कर उसे धमकी दी कि आज तुझे खत्म कर दूंगा।

रिपोर्ट के अनुसार उसी रात करीब 11.30 बजे जसवंत अपने 4-5 साथियों के साथ हाथों में लाठियां लेकर होटल पर पहुंचा। आरोप है कि सभी लोग जबरन होटल में घुस गए और दारासिंह का रास्ता रोक लिया। इस दौरान जसवंत ने उसके सिर पर दो लाठियां तथा दाहिने हाथ पर एक लाठी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने होटल के शीशे तोड़ दिए, सामान बिखेर दिया तथा गल्ले में रखे 40 हजार रुपए जबरन निकालकर ले गए।

शोर मचाने पर पास स्थित ईंट भट्ठे की ओर से लोगों ने ललकारा तो आरोपी दंगा-फसाद करते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद दारासिंह ने अपने परिचित प्रभु को बुलाया, जो उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नोहर लेकर गया। रातभर उपचार के बाद उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में नोहर थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पवन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर घटना की जांच में जुटी हुई है।