Sikkim landslide - Sach Kahoon Hindi

Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, अनेक श्रमिकों के फंसे होने की आशंका
Sikkim Tunnel Accident: गंगटोक। दक्षिण सिक्किम के मामरिंग क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग में सोमवार को भूस्खलन की घटना के बाद स्थिति गंभीर हो गई। सुरंग के भीतर गैस फैलने की आशंका जताई जा रही है, जबकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 20 श्रमिक अंदर फंसे हो सकते हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक फंसे लोगों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना के अंतर्गत बनाई जा रही है। भूस्खलन के कारण सुरंग का एक हिस्सा मलबे से भर गया, जिससे अंदर मौजूद श्रमिकों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। Sikkim News

घटना की सूचना मिलते ही सिक्किम पुलिस, अग्निशमन एवं आपदा राहत दल सहित कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू कर दिया। राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए आसपास के क्षेत्र में यातायात भी नियंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल से पहुंचे विशेष बचाव दल के कुछ सदस्य सुरंग के भीतर प्रवेश के दौरान गैस के प्रभाव से अस्वस्थ हो गए। चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन का कहना है कि सुरंग के भीतर फंसे श्रमिकों तक सुरक्षित पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है। Sikkim News