Delhi Polcie - Sach Kahoon Hindi

Delhi Police Attack: दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर पर हमला, आई-कार्ड और सोने की चेन छीनी
Delhi Police Attack: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान बुधवार देर रात एक पुलिस अधिकारी पर कथित हमला होने का मामला सामने आया है। घटना में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह की ड्यूटी प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी। वह वाहन खड़ा करने के बाद अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। Delhi News

घटना में अधिकारी को कई स्थानों पर चोटें आईं। पुलिस का आरोप है कि हमलावरों ने धक्का-मुक्की के दौरान उनका आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) और सोने की चेन भी छीन ली। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। साथ ही प्रदर्शन स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सरकारी कर्मचारी पर हमला, लूट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने घायल इंस्पेक्टर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। Delhi News