LIVE | CBSE North Zone-II Boys Swimming Championship 2026 | Day 1 | Live from Sirsa - Sach Kahoon Hindi

CBSE North Zone-II Boys Swimming Championship 2026: एमएसजी भारतीय खेल गांव से सीधा लाइव प्रसारण, शुरू हुई चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप
CBSE North Zone-II Boys Swimming Championship 2026:  सरसा, खुशदीप। डेरा सच्चा सौदा के एमएसजी भारतीय खेल गांव में शनिवार को चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आई स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्विमिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया एवं हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल खत्री ने कहा कि सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 जैसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की धरती है और यहां की खेल संस्कृति देशभर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। एमएसजी भारतीय खेल गांव में उपलब्ध आधुनिक खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने आयोजन समिति, स्कूल प्रबंधन और सभी अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले चार दिनों तक खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने का कार्य करेगी। उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न आयु वर्गों की तैराकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी चुनौती पेश की।

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल शीला पुनिया ने सभी खिलाड़ियों, कोच, टीम प्रबंधकों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप जैसे बड़े आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और प्रतियोगिता का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रिंसिपल ने आयोजन समिति, अधिकारियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यह चार दिवसीय चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी तथा यहां से कई प्रतिभाशाली तैराक भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=hI99G1toD2M