Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana - Sach Kahoon Hindi

MP Government Scheme: किसानों के खातों में 3,300 करोड़ ट्रांसफर, मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2026: भोपाल/खंडवा। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में आयोजित राज्यस्तरीय 'बलराम कृषि महोत्सव' के दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹3,300 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित की। MP Government Scheme

नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से यह राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेती को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा किसानों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी साबित होगी। MP Government Scheme

कार्यक्रम के दौरान खंडवा जिले के कई प्रगतिशील किसानों को नवाचार, उत्कृष्ट उत्पादन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन भी किया और नई कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों तथा वैज्ञानिक खेती से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल उत्पादन बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसान, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे के दौरान शहर के कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। MP Government Scheme