CWG 2026 - Sach Kahoon Hindi

Weightlifting News: वेटलिफ्टर वल्लूरी अजय बाबू ने स्नैच में बनाया रिकॉर्ड, खेल मंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई
Commonwealth Games 2026: नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दो और पदक डाले। पुरुषों के 79 किलोग्राम भार वर्ग में वल्लूरी अजय बाबू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबाम ने कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। वल्लूरी अजय बाबू ने प्रतियोगिता में कुल 330 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 149 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 181 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि स्नैच स्पर्धा में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। Weightlifting News

उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वल्लूरी अजय बाबू ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारतीय खेल प्रतिभाओं के निरंतर विकास और ‘खेलो इंडिया’ अभियान की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने भी अजय बाबू की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे भारतीय खेल जगत के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया। दोनों नेताओं ने उनके रिकॉर्ड और रजत पदक को देश के युवाओं के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि बताया।

रजत पदक जीतने के बाद वल्लूरी अजय बाबू ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें विश्वास है कि भविष्य में वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्नैच स्पर्धा में हुई कुछ तकनीकी त्रुटियों को सुधारने पर वह विशेष रूप से काम करेंगे। उन्होंने यह पदक भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ, अपने प्रशिक्षकों, सहयोगी दल और अपने पिता को समर्पित किया।

अजय बाबू ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था और उसी उपलब्धि से प्रेरित होकर उन्होंने वेटलिफ्टिंग को अपना लक्ष्य बनाया। उनका कहना है कि परिवार का सपना स्वर्ण पदक जीतना था, जिसे इस बार पूरा नहीं किया जा सका, लेकिन भविष्य में वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। Weightlifting News

दूसरी ओर महिलाओं की 58 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबाम ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और भारत को कांस्य पदक दिलाया। भार वर्ग बदलने के बाद भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी निरंतरता साबित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिंद्यारानी देवी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी उनकी उपलब्धि को भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि उन्होंने देश के लिए एक और पदक सुनिश्चित कर खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने भी बिंद्यारानी देवी की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।कांस्य पदक जीतने के बाद बिंद्यारानी देवी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि उन्होंने पहली बार 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा की और पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने आगामी एशियाई खेलों में भी पदक जीतने का लक्ष्य रखते हुए बेहतर तैयारी करने का संकल्प व्यक्त किया। Weightlifting News