Sir Garfield Sobers - Sach Kahoon Hindi

Cricket News: टेस्ट जीत के बाद इस दिवंगत महान ऑलराउंडर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी
Sir Garfield Sobers: सेंट जॉन्स (एंटीगा)। वेस्टइंडीज क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले सर गारफील्ड सोबर्स को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के वरिष्ठ अधिकारी बारबाडोस पहुंचेंगे। उनका राजकीय अंतिम संस्कार बुधवार को ऐतिहासिक केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। Cricket News

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उल्लेखनीय जीत दर्ज करने के बाद टीम के कुछ सदस्य विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। इस अवसर पर टेस्ट कप्तान रोस्टन चेज, सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप, उपकप्तान जोमेल वारिकन, तेज गेंदबाज केमार रोच, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, खिलाड़ी जोशुआ बिशप तथा सहायक कोच फ्लॉयड रीफर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज का प्रतिनिधिमंडल भी इस अवसर पर मौजूद रहेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. किशोर शैलो ने कहा कि सर गारफील्ड सोबर्स केवल बारबाडोस ही नहीं, बल्कि पूरे कैरेबियाई क्रिकेट की पहचान थे। उनके अनुसार, सोबर्स का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और उनका नाम विश्व क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में अमिट रहेगा। Cricket News

उन्होंने बारबाडोस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होने का अवसर देना क्रिकेट समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह केवल एक महान खिलाड़ी को विदाई नहीं, बल्कि क्रिकेट की समृद्ध विरासत को सम्मान देने का क्षण भी है।

राजकीय अंतिम संस्कार में वेस्टइंडीज क्रिकेट के कई दिग्गज भी शामिल होंगे। इनमें सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स, सर एंडी रॉबर्ट्स, सर रिची रिचर्डसन और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों की उपस्थिति अपेक्षित है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रीय क्रिकेट बोर्डों के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शामिल सर गारफील्ड सोबर्स का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। उन्होंने अपने शानदार खेल, नेतृत्व क्षमता और बहुआयामी प्रतिभा से वेस्टइंडीज क्रिकेट को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका क्रिकेट जीवन आज भी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है। Cricket News