Sirsa Municipal Council - Sach Kahoon Hindi

Sirsa News: सरसा बस स्टैंड मोड़ पर जलभराव का नगर परिषद ने किया स्थायी समाधान
Waterlogging Problem Solution: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। शहर के बस स्टैंड मोड़ पर हर बारिश में जलभराव से जूझने वाले लोगों को अब राहत मिलेगी। नगर परिषद ने इस स्थान पर पानी निकासी का स्थायी समाधान करते हुए इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई हैं और बरसाती पानी को सीधे सीवरेज लाइन तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। साथ ही यहां बरसाती लाइन का नया चैंबर भी बनाया गया है, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा न हो। यह वही स्थान है, जहां पिछले वर्ष जलभराव की गंभीर समस्या के चलते विधायक गोकुल सेतिया को स्वयं फट्टी लगाकर पानी की निकासी करवानी पड़ी थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने अब इस समस्या के स्थायी समाधान का दावा किया है। Sirsa News

नगर परिषद के अनुसार यह हिस्सा पैदल आने-जाने वालों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। पहले जलभराव के कारण विश्वविद्यालय और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता था। अब इस स्थान का उपयोग फुटपाथ के रूप में किया जा सकेगा, जिससे बारिश के दौरान भी सुरक्षित आवाजाही संभव होगी। वहीं नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस स्थान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा, ताकि बनाई गई व्यवस्था का लाभ लोगों को लगातार मिलता रहे।

दुपहिया चालकों को मिलेगी राहत | Sirsa News

बरनाला रोड से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मोड़ पर बरसाती लाइन बिछने के बाद पानी जमा होने की समस्या बढ़ गई थी। आसपास की जगह कच्ची होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती थी। कई बार दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते थे। अब इंटरलॉकिंग और पक्की निकासी व्यवस्था बनने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। Sirsa News

लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां इंटरलॉकिंग लगवाई गई है। संबंधित टीम को निर्देश दिए गए हैं कि इस स्थान पर किसी तरह का अतिक्रमण न होने दिया जाए। अब बारिश के दौरान जलभराव से आमजन को परेशानी नहीं होगी। सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद।