Mamta Banerjee - Sach Kahoon Hindi

West Bengal: ममता बनर्जी हिन्दुओं पर कर रहीं अत्याचार, यह भाजपा विधायक करेगी डट कर मुकाबला
आसनसोल। पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम हिन्दुओं पर अत्याचार कर रही हैं। दावा किया कि प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति होगी तो भाजपा इसका डट कर विरोध करेगी। रविवार को रामनवमी के अवसर पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को पारंपरिक तलवार और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। West Bengal News

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम सनातनी हिन्दू और सनातन परिवार की बेटी हैं। हम बचपन से ही मां दुर्गा का पूजन करते आए हैं। हमारे हिन्दू देवी-देवताओं के हाथ में शस्त्र है। यह नई बात नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रही हैं। तुष्टिकरण की राजनीति कर वह एक विशेष वर्ग के लिए काम कर रही हैं और उन्हें समर्थन दे रही हैं। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, “आज यहां के लोगों ने मेरे हाथ में तलवार दी है। हमने हाथ में तलवार ले प्रण लिया है कि अन्याय हिन्दू पर हो या फिर राष्ट्रवादी मुसलमानों पर, हम उनकी रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। जहां भी तुष्टिकरण की राजनीति होगी, हम लोग प्रतिरोध करेंगे।”

पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को हार्दिक और आनंदमय राम नवमी की शुभकामनाएं

इससे पहले भाजपा विधायक ने मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को हार्दिक और आनंदमय राम नवमी की शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान रामचंद्र सभी पर अपना दिव्य आशीर्वाद बरसाएं और हर घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं। भगवान राम ने जिन सत्य, साहस और धार्मिकता के मूल्यों का समर्थन किया, वे हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। जय प्रभु रामचंद्र। भगवान राम की जय हो।”

भाजपा के स्थापना दिवस पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमारी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम हर उस समर्पित व्यक्ति को श्रद्धांजलि देते हैं, जिसने वर्षों से हमारी पार्टी के विकास और मजबूती में अथक योगदान दिया है। यह महत्वपूर्ण दिन राष्ट्र की सेवा करने और विकसित भारत के सपने को जीवंत वास्तविकता में बदलने के हमारे अटूट संकल्प की याद दिलाता है।” West Bengal News

Waqf Amendment Bill Approved: वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब यह होगा कानून का नाम!

राजनीति घमासान: अलापन बंद्योपाध्याय होंगे सीएम ममता बनर्जी के मुख्यसलाहकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के तबादले के निर्देश पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अलापन बंद्योपाध्याय ने सोमवार को रिटायरमेंट लेने का निर्णय किया है। वह उनके मुख्य सलाहाकार होंगे, जबकि वर्तमान गृह सचिव एचके द्विवेदी मुख्य सचिव होंगे। वह अलापन बंद्योपाध्याय का जगह लेंगे। अलापन बंद्योपाध्याय की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गयी है और उन्हें मासिक 2.5 लाख रुपए वेतन मिलेंगे। बीपी गोपालिका को नया गृह सचिव बनाया गया है।

क्या है मामला:

गौरतलब हैं कि सीएम ममता बनर्जी के पत्र के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलापन बंद्योपाध्याय को ज्वाइन करने का निर्देश दिया था। उसके बाद अलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट का निर्णय लिया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सभी राज्यों और अधिकारियों को एकजुट होकर लड़ाई का आह्वान करते हुए कहा कि दो सिंडिकेट के फैसले के खिलाफ लड़ाई करनी होगी। उन्होंने सभी राज्यों और नौकरशाहों से तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई करने का आह्वान किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बंगाल की जनता के लिए पीएम के पैर छूने को तैयार हूं: ममता
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर शुरू हुए विवाद को लेकर अब ममता बनर्जी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद ही वो दीघा के लिए रवाना हुई थीं। साथ ही ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जीत केंद्र सरकार से हजम नहीं हो रही है। मैं बंगाल की जनता के लिए प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए भी तैयार हूं।

सीएम ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा हार नहीं पचा पा रहे हैं इसलिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बैठक में देर से पहुंचने और जल्दी निकल जाने के विवाद पर कहा कि गुरुवार को ही मेरा कार्यक्रम तय हो गया था। उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे के बारे में देर से पता चला। अधिकारी के तबादले के मुद्दे पर सीएम ममता ने कहा कि लड़ाई मुझसे है, मेरे अधिकारियों से नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की ओर से केंद्र सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि जितना संभव हो सके मेरे अधिकारियों के इन सबसे दूर रखा जाए और एक्सटेंशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि तबादले के ऑर्डर को कैंसल किया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ममता ने मोदी की बैठक पर किया हमला, भाजपा ने किया पलटवार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संकट को लेकर जिलाधिकारियों (डीएम) के साथ बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की बैठक को लेकर सुश्री बनर्जी का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। प्रसाद ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सुश्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री की पूरी बैठक को भटकाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा,‘ मोदी जी ने देश के कुछ राज्यों के डीएम से उनके जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जो अच्छे काम हो रहे हैं, उसको साझा करने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में सुश्री बनर्जी ने कहा कि सिर्फ भाजपा शासित राज्यों के डीएम को बुलाया जाता है जबकि यह सत्य नहीं है। पूर्व में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल के जिलाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी है। प्रधानमंत्री की सोच बहुत साफ है कि जो भी जिलाधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं, उस काम को देश को जानना चाहिए।

2019 में नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लिया

प्रसाद कहा, ‘आज भी सुुश्री बनर्जी ने अपने राज्य के 24 परगना जिले के डीएम को बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डीएम क्या जानते हैं, उनसे ज्यादा मैं जानती हूं। एक मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री की ओर से बुलायी गई बैठक में इस तरह का आचरण करना दुर्भाग्यपूर्ण है और ममता जी ऐसा पहली बार नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले कई बैठकों में सुश्री बनर्जी ने हिस्सा नहीं लिया था।

सत्रह मार्च को श्री मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक के अलावा भी वह कई बैठकों में नहीं आईं थी। वह 2014 में प्रधानमंत्री के साथ आधारभूत संरचना पर हुई बैठक में नहीं आईं, 2015 में जमीन अधिनियम पर बैठक में नहीं आईं, 2019 में नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लिया और 2019 में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की बैठक में भाग नहीं लिया।

कोरोना से देश को एकजुट होकर लड़ना चाहिए

भाजपा नेता ने कहा, ‘मैं सुश्री बनर्जी से सवाल पूछता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री अगर देश के सभी जिला अधिकारियों से उनके किए अच्छे काम की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तो इसमें क्या परेशानी है, ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए। कई जिलों में अच्छा काम हुआ है, उस जिले वाले राज्य में किसकी सरकार है इससे मोदी को मतलब नहीं है। अच्छा काम कहीं भी हो उसका सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आज बनर्जी का जो आचरण हुआ है वह शर्मनाक है तथा उसकी हम गंभीरता से निंदा करते हैं। कोरोना की लड़ाई में जब देश को एकजुट होकर लड़ना चाहिए तो ऐसे समय में इस तरह का आचरण बहुत पीड़ादायक है।

क्या कहा था ममता ने

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की बैठक के बाद सुश्री बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उन्हें दवा, वैक्सीन और अन्य मुद्दों पर बातें रखनी थी, लेकिन उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया। मोदी की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों का अपमान किया गया। सभी मुख्यमंत्रियों को कठपुतली की तरह बैठा दिया गया। ऐसे में जनता की मांग के बारे में बात कैसे रख सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी पर तंज: ममता बोलीं- भाजपा का बाबू जय श्रीराम कहता है, क्या उन्होंने एक भी राम मंदिर बनवाया
ममता ने कहा- चुनाव के दौरान भगवान रामचंद्र आपके पार्टी एजेंट बन जाते हैं

‘हमारी भगवान राम में आस्था, हम जानते हैं कि उन्हें कैसे आदर देना है’

सोमवार को मोदी ने बंगाल में कहा था- दीदी जय श्री राम कहने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बिष्णुपुर में जनसभा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का बाबू जय श्रीराम कहता है लेकिन क्या उसने एक भी राम मंदिर बनवाया? चुनाव के दौरान भगवान रामचंद्र आपके पार्टी एजेंट बन जाते हैं और आप (मोदी) कहते हैं कि रामचंद्र मेरे चुनाव एजेंट हैं। आप जय श्रीराम का नारा लगाते हो और दूसरे को ऐसा जबरन बोलने के लिए कहते हो। उधर, छत्तीसगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें इलाज की दरकार है।

सोमवार को मोदी ने तामलुक (बंगाल) की रैली में कहा था, ‘‘दीदी इतनी बौखला गई हैं कि अब उन्हें भगवान की बात करना भी खटक रहा है। हालत तो यह है कि जय श्रीराम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार करवाकर जेल भेज रही हैं। दीदी के इसी रवैये की वजह से पश्चिम बंगाल में लोगों को अपने हिसाब से पूजा पाठ करने, पूरी आजादी के साथ अपने व्रत, पर्व, त्योहार मनाने में दिक्कत हो रही है।’’

‘वे किसी से जबर्दस्ती नहीं बुलवा सकते’

ममता ने कहा, ‘‘आप (मोदी) किसी से जबर्दस्ती कुछ नहीं बुलवा सकते। हमारी भगवान राम में आस्था है। हम जानते हैं कि उन्हें किस तरह आदर देना है। हम जय हिंद, वंदे मातरम, मां-माटी-मानुष की जय, तृणमूल कांग्रेस की जय बोलेंगे। लेकिन, वे नारे कभी नहीं लगाएंगे जो भाजपा लोगों से सुनना चाहती है।’’

‘राजीव गांधी पर मोदी का बयान निंदनीय’

भूपेश बघेल ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘राजीव गांधी का देश के लिए योगदान एक मील के पत्थर की तरह है। सूचना-प्रौद्योगिकी और पंचायती राज के लिए किए गए उनके काम हमारे सामने हैं। देश की एकता-अखंडता के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। मरणोपरांत उन्हें देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राजीव जी पर भद्दी टिप्पणी करना घोर निंदनीय है।’’

‘3-4 घंटे सोते हैं मोदी, इसलिए मानसिक संतुलन बिगड़ा’

बघेल के मुताबिक, ‘‘कोई सोच भी नहीं सकता है कि प्रधानमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति एक ऐसे व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी करेगा जो अब इस दुनिया में ही नहीं है। दरअसल, मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने खुद कहा कि वे रात में 3-4 घंटे ही सोते हैं। कम नींद लेने के चलते ही उन्होंने मानसिक स्तर बिगड़ गया है। ऐसी स्थिति में उच्च पद पर रहना देश के लिए खतरा हो सकता है।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी झूठ बोलते हैं कि उन्हें देश से प्यार है। सच तो यह है कि वे केवल सत्ता के भूखे हैं और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

हाल ही में उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में एक सभा मोदी ने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर-1 बताया था। इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे 3-4 घंटे ही सोते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बंगाल की धरती से शाह ने ममता को ललकारा
एनआरसी को लेकर तृणमूल के आरोप मनगढ़ंत

कोलकाता (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर लगाये जा रहे आरोप मनगढ़ंत एवं आधारहीन हैं और इसका उद्देश्य अवैध घुसपैठ को रोकना मात्र है। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस का एनआरसी का विरोध करते हुए इसके जरिए हिन्दू शरणार्थियों को भी निशाना बनाये जाने संबंधी आरोप मनगढ़ंत एवं आधारहीन हैं।

उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को यहां रखने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। उन्होंने कहा कि विरोध की परवाह किये बिना एनआरसी अभियान जारी रखा जायेगा क्योंकि एनआरसी ही एक मात्र तरीका है जिससे घुसपैठ रोकी जा सकती है। उन्होंने अपने इस बयान का रैली में शामिल हुए लोगों से समर्थन मांगा जिस पर पूरे उत्साह से लोगों ने हामी भरी।

हिन्दू त्योहारों में हस्तक्षेप हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगे

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार एक विधेयक लायी है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंगलादेश से आये हिन्दू, ईसाई और सिख शरणार्थियों को मानवीय आधारों पर देश की नागरिकता प्रदान की जाए। गौरतलब है कि भाजपा नेता कहते रहे हैं कि शरणार्थियों और घुसपैठियों में अंतर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा है कि हिन्दुओं के त्योहारों में किसी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

ममता का ‘भाजपा हटाओ-देश बचाओ’ अभियान
15 अगस्त से ‘भाजपा हटाओ- देश बचाओ’ अभियान शुरू

कोलकाता (वार्ता)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए 15 अगस्त से ‘भाजपा हटाओ- देश बचाओ’ अभियान शुरू करने का एलान किया है। बनर्जी ने एस्पलैन्ड में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वार्षिक शहीद दिवस रैली संबोधित करते हुए देश में होने वाले आम चुनाव में टीएमसी की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी 15 अगस्त से ‘बीजेपी हटाओ- देश बचाओ’ अभियान की शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगेगा और इसका रास्ता बंगाल से निकलेगा।

माब लिचिंग की बढ़ती घटनाओं के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि पार्टी इन घटनाओं को रोक नहीं पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, जिस तरह से माब लिचिंग की घटनाएं देशभर में घटित हो रही हैं, वे लोगों के बीच तालिबान बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अच्छे लोग भी हैं जिनका वह सम्मान करती हैं, लेकिन कुछ लोग गंदा खेल खेल रहे हैं। टीएमसी प्रत्येक वर्ष 21 जुलाई को 1993 में वामपंथी पार्टी के शासन काल में पुलिस फायरिंग में कथित तौर से मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं के मारे जाने की याद में मानती हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ममता बनर्जी से मिले कांग्रेस नेता अहमद पटेल
ममता बनर्जी से मिले कांग्रेस नेता अहमद पटेल

नयी दिल्ली, एजेंसी।

केंद्र के खिलाफ आंदोलनरत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं के दिल्ली पहुंचने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को परास्त करने के लिए संयुक्त विपक्ष की महत्ता पर बल दिया।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगी माने जाने वाले श्री पटेल ने राज्यसभा के उपसभापति पद के होने वाले चुनाव के संदर्भ में सुश्री बनर्जी से चर्चा की। संसद के उच्च सदन में भाजपा 69 सदस्यों के साथ अकेले सबसे बड़ी पार्टी है और अब वह सभापति पद पर अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर दिलचस्पी ले रही है।

कांग्रेस के पी जे कूरियन निवर्तमान उपसभापति हैं। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी अन्नाद्रमुक के 13 सदस्यों को मिलाकर भाजपा के पक्ष में 105 सदस्य हो सकते हैं , लेकिन इसके बावजूद जीत की सुनिश्चितता के लिए उसे 10-12 अतिरिक्त वाेटों की जरुरत होगी।

दूसरी तरफ कुछ गैर-कांग्रेसी पार्टियां उपसभापति पद के लिए अपने स्वयं के उम्मीदवार खड़े करने की इच्छुक हैं और इसकी शुरुआत मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले श्री बीजू पटनायक की अगवाई वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने की है। बीजद के नौ सदस्य हैं।

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने समेत अन्य मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी(आप) के पक्ष में तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, जनता दल(सेक्युलर) एवं अन्य विपक्षी दलों ने अपना समर्थन जताया है। इसके विपरीत कांग्रेस ने आप के आंदोलन को इसके नेता अरविंद केजरीवाल का ड्रामेबाजी करार देते हुए उनसे(श्री केजरीवाल) केंद्र के खिलाफ इस तरह के टकराव का रास्ता त्यागने की अपील की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प. बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा पर केंद्र गंभीर
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच उपजे मनमुटाव को दूर करने का किया अनुरोध

प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में सोमवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर संज्ञान लेते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्य सरकार से हिंसा से उपजे हालात पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से टेलीफोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।

सिंह ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच उपजे मनमुटाव को आपसी बातचीत से दूर करने का दोनों से अनुरोध किया है। समझा जाता है कि बनर्जी और त्रिपाठी ने सिंह को बातचीत के दौरान अपने अपने पक्ष से अवगत कराया। इस मामले में बनर्जी ने त्र्ािपाठी को आरोपों के घेरे में लेते हुए उन पर राज्यपाल पद की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि त्रिपाठी भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रहे हैं। हालांकि त्रिपाठी ने बनर्जी के इस रवैए और भाषा पर आश्चर्य व्यक्त किया है। इससे पहले मंत्रालय ने राज्य सरकार को भेजे लिखित संदेश में राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने के लिए किए गए उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बातचीत के दौरान सिंह ने बनर्जी और त्रिपाठी से पृथक गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जीलिंग में चल रहे आंदोलन में बंद और हिंसा की स्थिति पर भी चर्चा की।

विवादित टिप्प्णी पर भड़का था मामला

फेसबुक पर सोमवार को एक विवादित टिप्पणी को लेकर 24 परगना जिले के बदूरिया और बसीरहाट कस्बों में हिंसक वारदातें हुर्इं। इसमें इलाके की कई दुकानों और मकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा का असर बदूरिया के अलावा तेंतूलिया, गोलाबारी कस्बों में भी हुआ है।

बदुरिया में हालात तनावपूर्ण

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बदुरिया और आसपास के क्षेत्र में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद बुधवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। यहां फेसबुक पर डाली गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर संघर्ष हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घोषणाएं की गई हैं।

पुलिस भी लोगों को सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दत्तापुकुर और अशोकनगर स्टेशनों पर रेल की पटरी पर बैठ गए जिसके कारण सियालदा-बानगांव रेलमार्ग प्रभावित हुआ।

जीआरपी सूत्राों ने बताया कि सुबह बशीरहाट स्टेशन पर कई ट्रेनें फंसी रहीं। केओशा बाजार, बनस्थला, रामचन्द्रपुर और तेनतुलिया सहित बदुरिया और आसपास के इलाकों में दुकानें और बाजार बंद रहे। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ और पुलिसकर्मी स्कूल भवनों में मौजूद हैं, फिलहाल शिक्षण संस्थान बंद हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

RSS की शाखा बन चुका है गवर्नर हाउस: TMC
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के बीच टकराव बढ़ गया है। ममता का आरोप है कि गवर्नर ने उन्हें धमकी दी और अपमानित किया। दरअसल, गवर्नर ने उत्तरी 24 परगना जिले के बादुरिया में हुई हिंसा की जानकारी लेने के लिए ममता को फोन किया था। यहां एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।

बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कहा कि गर्वनर हाउस अब संघ की शाखा बन चुका है। ममता ने कहा जब गवर्नर ने हिंसा की घटना की जानकारी के लिए फोन किया तो उन्होंने मुझे धमकी दी। अपमान किया। मैंने उनसे कहा कि आप इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं चुनकर आई जनप्रतिनिधि हूं, जबकि आप नॉमिनेटेड हैं।

राष्ट्रपति चाहें तो गवर्नर को हटा सकते हैं: टीएमसी

पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा गवर्नर ने सीएम से फोन पर गलत लहजे में बात की। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि गवर्नर हाउस अब संघ की शाखा बन चुका है। वहां की हर बेडशीट और टॉवेल तक पर बीजेपी का लोगो छपा है। गवर्नर अपने पोस्ट के हिसाब से काम नहीं करते हैं। उनकी ड्यूटी है कि कानून की रक्षा करें, लेकिन लगता है कि वो एक प्रमुख की तरह आरएसएस शाखा को बचा रहे हैं। हम इसे सहन नहीं कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।