Raj bhavan - Sach Kahoon Hindi

गाय के गोबर से बने दीपकों से रोशन होगा राजभवन
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में इस बार रोशनी के पर्व दीपावली पर (Raj Bhavan) राजभवन भी गाय के गोबर से बने दीपकों से रोशन होगा। भारतीय जैविक उत्पादक किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इसके लिए संघ की ओर से पांच हजार दीपक उपहार स्वरुप दिए गए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सरकारी आवास भी गाय के गोबर से निर्मित दीपकों से रोशन होगा।

उन्होंने बताया कि पहली बार गाय के गोबर से श्रीपिंजरापोल गौशाला में हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की ओर सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में दो लाख से अधिक दीपक बनाए गए जो कि विभिन्न राज्यों में वितरित किए गए हैं। इसके अलावा इस बार प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर के दीपक तैयार किए गए हैं और गोबर के दीएं जलाकर दीपावली की रोशनी की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा के राज्यपाल ने किया राजभवन में ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली
चंडीगढ़। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और राज्य के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। काेरोना के चलते राजभवन में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में आर्य ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण का डट कर मुकाबला करने के साथ ही प्रदेश में विकास की गति धीमी नहीं पड़ने दी है। इसके लिये वह बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लोगों ने जाति, धर्म सम्प्रदाय से उपर उठ कर एकजुटता से लडाई लड़ी थी, उसी प्रकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भी प्रदेशवासियों ने एकजुटता दिखाई है।

उन्हें गर्व है कि हरियाणा की वीर धरती पर उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आर्य ने कहा कि आज का दिन भारतवासियों के लिए बड़े गर्व और गौरव का दिन है। देश की आजादी के लिए शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, नेताजी सुभाष चंद्रबोस, चंद्रशेखर आजाद और जाने-अनजाने हजारों देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। इसी प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, मौलाना आजाद जैसे नेताओं ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया। सभी वीर शहीदों को नमन् करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के वीरों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजभवन के सामने हुई लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
राजभवन (Raj Bhavan) के सामने हुई लूट और हत्या

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में गत 30 जुलाई को राजभवन (Raj Bhavan) के सामने हुई लूट और हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने ‘यूनीवार्ता’ को यहां बताया कि राजभवन के सामने गत 30 जुलाई को लूट और हत्या के आरोपी की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है।

आरोपी को रायबरेली जिले के भोलाखेरा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी के घर पर छुपकर रह रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापे के दौरान, पुलिस दल ने उसके कब्जे से लूट के 4,73,900 रुपये बरामद किये है। आरोपी को रायबरेली से लखनऊ लाया गया है।

गौरतलब है कि गत 30 जुलाई को, एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने लखनऊ में राजभवन के सामने एक बैंक का कैश वैन को लूट लिया। वैन चालक द्वारा लूट का विरोध करने पर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

हमलावर पर एक लाख रुपये का था ईनाम

हमलावार छह लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पैसे की तंगी के वारदात को अंजाम दिया था। वह अपनी माँ की पेंशन पर गुजारा करता था।

शनिवार को पुलिस ने कैश वैन लूट के मामले में लुटेरे की शिनाख्त की थी। बदमाश कृष्णा नगर के इंद्रपुरी कॉलोनी में किराए पर रह हा था। किराए के मकान से जूते और कपड़े बरामद हुए थे।

पुलिस ने बदमाश के घर पर छापा मारा था। वहां से बैग, जूता आदि बरामद कर लिया गया था। बदमाश अपनी पत्नी और बेटी के साथ मौके से फरार था। पुलिस ने रायबरेली स्थिति घर में भी छापेमारी की थी जहां उसकी मां और बहन रहती हैं। उनकी मोटरसाइकिल भी किराए के घर से बरामद हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

RSS की शाखा बन चुका है गवर्नर हाउस: TMC
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के बीच टकराव बढ़ गया है। ममता का आरोप है कि गवर्नर ने उन्हें धमकी दी और अपमानित किया। दरअसल, गवर्नर ने उत्तरी 24 परगना जिले के बादुरिया में हुई हिंसा की जानकारी लेने के लिए ममता को फोन किया था। यहां एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।

बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कहा कि गर्वनर हाउस अब संघ की शाखा बन चुका है। ममता ने कहा जब गवर्नर ने हिंसा की घटना की जानकारी के लिए फोन किया तो उन्होंने मुझे धमकी दी। अपमान किया। मैंने उनसे कहा कि आप इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं चुनकर आई जनप्रतिनिधि हूं, जबकि आप नॉमिनेटेड हैं।

राष्ट्रपति चाहें तो गवर्नर को हटा सकते हैं: टीएमसी

पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा गवर्नर ने सीएम से फोन पर गलत लहजे में बात की। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि गवर्नर हाउस अब संघ की शाखा बन चुका है। वहां की हर बेडशीट और टॉवेल तक पर बीजेपी का लोगो छपा है। गवर्नर अपने पोस्ट के हिसाब से काम नहीं करते हैं। उनकी ड्यूटी है कि कानून की रक्षा करें, लेकिन लगता है कि वो एक प्रमुख की तरह आरएसएस शाखा को बचा रहे हैं। हम इसे सहन नहीं कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।