form - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली में कांग्रेस मुकाबले से बाहर, भाजपा बनाएगी सरकार : मुख्यमंत्री
8 फरवरी को दिल्ली में होना है चुनाव  (BJP Delhi )

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव रोचक बना हुआ है और कांग्रेस पूरी तरह मुकाबले से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से परेशान है और 8 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे को भी यह नहीं पता था कि जिसको साथ लेकर वह आंदोलन कर रहे हैं, एक दिन वहीं उनसे विश्वासघात करेगा। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

गठबंधन की चिंता न करें हुड्डा

मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि हुड्डा को गठबंधन सरकार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सबको पता है कि 10 साल तक कांग्रेस शासनकाल के दौरान किस तरह से लूट मचाई थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी से यह स्पष्ट होने लगा है कि इस बार भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली की जनता को केजरीवाल के कुशासन से मुक्ति दिलाएगी।

कोई भी विधायक मंत्री से मिल सकता है

टोहाना के विधायक बबली द्वारा सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज को लेकर उठाए गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो विधायक की व्यक्तिगत बात है और जब मामला उनके पास आता है तो सब ठीक कर लिया जाता है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से विधायक की मुलाकात को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा है।

कोई भी विधायक किसी वक्त भी मंत्री से मिल सकता है, इसमें ऐसी कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पूरे पांच साल चलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने तो 10 साल तक किस तरह से राज किया है।

सबको पता है कि प्रदेश में उस वक्त सीएलयू का धंधा चलता था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अव दिल्ली में 23 जून तक करें आवेदन
यूजी कोर्सेज के लिए पहली कटआॅफ लिस्ट आएगी 9 जुलाई को

नई दिल्ली।

आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (एयूडी) में अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए ऐडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है। तीन डिग्री और तीन वोकेशनल समेत 10 प्रोग्राम में अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 जून है। यूजी कोर्सेज के लिए पहली कटआॅफ 9 जुलाई को आएगी। दूसरी कटआॅफ 11 जुलाई और 14 जुलाई को जारी होगी। इसके लिए विवि की वेबसाईट पर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए भी यूनिवर्सिटी में आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है, इन 16 मास्टर प्रोग्राम के लिए भी स्टूडेंट्स 23 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। पहली जुलाई से 9 जुलाई के बीच एंट्रेंस एग्जाम होंगे।

इंटरव्यू 2 जुलाई से 14 जुलाई के बीच चलेंगे। यूनिवर्सिटी में पीजी के करीब 16 प्रोग्राम चलते हैं। लॉ, पॉलिटिक्स ऐंड सोसायटी, डिवेलपमेंट स्टडीज, सोशल डिजाइन, एजुकेशन, एजुकेशन-(अर्ली चाइल्डहुड केयर ऐंड एजुकेशन), एनवायरनमेंट ऐंड डिवलपमेंट, जेंडर स्टडीज, इंग्लिश, साइकॉलजी, इकनॉमिक्स, हिस्ट्री, सोसियॉलजी, सोसियॉलजी, फिल्म स्टडीज, लिटरेरी आर्ट, विजुअल आर्ट, परफॉर्मेंस स्टडीज में एमए प्रोग्राम के अलावा मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पीजी प्रोग्राम की लिस्ट में हैं।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

कॉलेजों में दाखिले की दौड़ आज से
पूरी तरह आॅनलाइन रहेगी प्रकिया, एक साथ दस कॉलेजोें में कर सकेंगे आवेदन

एक ही पोर्टल पर करना होगा आॅनलाइन आवेदन

हर कॉलेज में भी उपलब्ध होगी फार्म भरने की सुविधा

गुरुग्राम (SachKahoon News)। प्रदेशभर के कॉलेजों में स्नातक के लिए दाखिले की दौड़ आज से शुरू हो जाएगी। तय योजना के मुताबिक इस बार कॉलजों में केंद्रीयकृत प्रक्रिया के तहत दाखिले होने हैं। इसमें विद्यार्थियों को सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए एक ही पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन करना होगा। इस बाबत सभी सरकारी और निजी संस्थानों को पहले ही विस्तृत निर्देश दिए जा चुके हैं।

30 जून तक आवेदन के बाद पांच जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। योजना के मुताबिक इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह आॅनलाइन होगी। निदेशालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक ही सभी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन के लिए छात्रों को शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर जाना होगा। एक ही पोर्टल पर अपने मनपसंद कॉलेजों और कोर्सों का चुनाव कर सकेंगे। आवेदन के लिए ना तो प्रोस्पेक्टस खरीदना होगा ना ही कॉलेज जाना होगा।

आवेदन के दौरान ये दस्तावेज रखें साथ

अभ्यर्थी को फार्म अप्लाई करते समय स्केन फोटोग्राफ, व हस्ताक्षर, 10वीं का प्रमाण पत्र, 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वेटेज प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, खाते वाले बैंक का नाम, मोबाइल नंबर होना जरुरी है।

कॉलेजों में भी रहेगी आवेदन करने की व्यवस्था

हालांकि आॅनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्र कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन छात्रों की सहूलियत के लिए तकरीबन सभी कॉलेजों में आवेदन के लिए व्यवस्था की जाएगी। सरकारी और निजी कॉलेजों में इसके लिए बकायदा लैब तैयार की जा चुकी हैं। इसके अलावा छात्रों को नजदीकी साइबर कैफे में तय शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा भी मिलेगी। कॉलेजों में छात्रों की मदद के लिए शिक्षक और वरिष्ठ छात्र तैनात रहेंगे।

इन बातों का भी रखें ध्यान

आवेदन प्रक्रिया में पहला स्टेप दिखाएगा दिशा-निर्देश

दो साल तक गैप ईयर छात्रों को ही मिलेगा मौका

टॉप-5 विषयों के आधार पर बनेगी मैरिह सूची

अतिरिक्त विषय होने पर छह विषयों को किया जाएगा शामिल

तीन टोल फ्री नंबर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेंगे चालू

वेबसाइट पर दिखाया जाएगा आवेदन का डेमो

एक फार्म के देने होंगे 150 रुपये

छात्र आॅनलाइन फॉर्म के जरिए अधिकतम दस कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे। एक फॉर्म के लिए छात्रों को 150 रुपये देने होंगे। वहीं एक ही कॉलेज में निर्धारित शुल्क के साथ कितने ही कोर्सों के लिए आवेदन किया जा सकता है। छात्राओं और अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए फॉर्म निशुल्क रहेगा।

छात्रों को एसएमएस से मिलेगी मैरिट की सूचना

मेरिट सूची जारी होने पर योग्य आवेदकों को इसकी सूचना आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबरों पर भेजी जाएगी। इसके अलावा कॉलेजों को भी मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। वहीं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी मेरिट सूची लगानी होगी। इस बारे में कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

दाखिले के समय देने होंगे दस्तावेज

मेरिट सूची में नाम आने के बाद छात्रों को आवेदन पत्र सहित तमाम दस्तावेजों की प्रति संबंधित कॉलेजों में लेकर जाना होगा। कॉलेज में दाखिले के लिए बनाई गई कमेटी छात्रों के अकादमिक, आरक्षण, वेटेज, योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद जारी सूची के मुताबिक ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर नागरिक से भरवाया जाए संपत्ति का फार्म
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काले धन पर प्रहार से अपना कुछ न कुछ काला धन बचाने के लिए कालाबाजारियों ने सबसे पहले सर्राफा कारोबारियों का रूख किया। रातों रात सुनारों के शोरूम खाली कर दिये गए और 31000 रूपये प्रति दस ग्राम बिकने वाला सोना 60000 रूपये प्रति ग्राम तक खरीदे जाने की भी खबरें आई। लेकिन पिछल्ले दो दिन से आयकर अधिकारियों की सक्रियता से सोना बेच रहे व खरीद रहे लोगों में दहशत छा गई है और सरेआम काली कमाई को पीली धातु में बदले जाने का कारोबार रूकने लगा है। अब काली कमाई वाले उस पैसे को गरीबों के खाते में डाल रहे है, ताकि जब नई करंसी आयेगी तो ये धन वापिस निकाल लेंगे उसके लिए कालाधन रखने वाले गरीब लोगों को छूट दे रहे हंै कि लाख के बदले उन्हें भले 60 हजार ही लौटा देना। जिसके चलते ये लोग अपने विश्वास वाले नौकरों सहायक कर्मचारियों, आस पड़ौस के शरीफ गरीबों को अपना धन बांट रहे हैं। पश्चिम बंगाल के माल्दा में तो सरेआम कालाधन रिक्शा चालकों, फड़ी लगाने वालों, कचरा बीनने वालों व भिखारियों में बांट दिया गया, और ये गरीब लोग उस धन को बैंक के बाहर लाइन में खड़े लहरा-लहरा कर मीडिया व आने-जाने वालो को दिखाते रहे। कालेधन के विरूद्ध सरकार द्वारा छेड़ी गई लड़ाई की तैयारी यूं तो पिछले साल भर से हो रही थी। जब से सरकार ने जनधन योजना के अतंर्गत करोड़ों गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाए। तत्पश्चात कालाधन रखने वालों से अपील की गई कि वह अपनी अवैध कमाई की घोषणा कर दें और कुछ टैक्स भरकर ये कमाई को वैध कर लें। आखिर सरकार ने एक बड़ा स्ट्राइक शॉट खेल दिया और बडेÞ नोट बन्द कर दिये। अब बैकों में नयें नियम भी आ गए हैं कि पुराने नोट जमा होने या पहले हफ्ते तक एक ग्राहक को सिर्फ दो हजार नगद मिलेंगे, फिर अगले हफ्तों में ये नगद सीमा बढ़ाकर 10 से 20 हजार की जा रही है, लेकिन उससे आगे क्या होना है? उस पर अभी सरकार का मंथन चल रहा है। जापान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कहा है कि देशवासियों को नगद का कारोबार छोड़ कर अपना सारा कारोबार बैकों के माध्यम से करने की आदत डाल लेनी चाहिए। साथ ही उन्होने यह भी स्पष्ट किया है कि कालेधन के विरूद्ध उनकी लड़ाई अभी बहुत गहराई तक मार करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईमानदार लोगों को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। लेकिन जो लोग काली कमाई का मोह नहीं छोड़ रहे उन्हें 1947 तक का हिसाब देना पड़ेगा। एक तरह से भाजपा अपना वह वादा पूरा करने की ओर आगे बढ़ रही है जिसमें उसने कहा है कि देश के हर नागरिक के खाते में धन होगा। अब गरीब से लेकर बूढ़े मां-बाप तक के खाते भी लोगों द्वारा भरे जा रहे हैं। आगे सरकार यदि नगद राशि निकाले जाने की सीमा नहीं बढ़ाती है तब यह तय है कि काली कमाई गरीबों के खातों में बंद होकर रह जाएगी जिसे कि वह चैक से पुन: कैश करवाने की योजना बना रहे हंै। सरकार को चाहिए कि वह हर नागरिक से उसकी संपत्ति की घोषणा के विवरण भरवाए कि उनके पास जमीन, सोना, नगद, मशीनरी, फैक्ट्री क्या-क्या है। यदि ऐसा हो जाता है तब जिन लोगों ने आज सोना खरीदा है वह भी बाहर आ जाएगा। भविष्य के लिए भारत में लोग अपनी पीढ़ियों को कमाई करने की शिक्षा देने के साथ-साथ यह शिक्षा भी देंगे कि भले जितना मर्जी कमाना लेकिन कमाई को काली कर रखने की भूल नहीं करना।