Ayodhya Medical College - Sach Kahoon Hindi

Ayodhya Medical College: मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास मिला बम बनाने का फार्मूला, पूछताछ जारी
अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या के राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यहां लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र सरफराज के पास से बम बनाने का लिखा हुआ फार्मूला मिलने के बाद से ही उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच सरफराज के मकान मालिक ने उससे जुड़ी जानकारी साझा की है। Ayodhya News

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर निवासी सरफराज मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन का छात्र है। वह दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के पास ही एक किराए के मकान में रहता था। रात में ड्यूटी के दौरान उसके पास से बम बनाने का फार्मूला लिखा पेपर बरामद हुआ। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।युवक को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू हुई।

एटीएस, खुफिया विभाग और वरिष्ठ अधिकारी शनिवार से लगातार सरफराज से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने सरफराज के किराए के कमरे को भी सील कर दिया है। वहीं, जिस मकान में रहकर सरफराज पढ़ाई कर रहा था, उसके मकान मालिक ने बताया कि सरफराज बहुत सीधा था और किसी से मतलब नहीं रखता था।पढ़ाई के दौरान वह ज्यादातर समय कमरे में बंद रहता था। Ayodhya News

उसे आते-जाते समय ही देखा जाता था। मकान मालिक का यह भी दावा है कि सरफराज के पास "जय श्री राम" लिखी हुई एक टी-शर्ट भी मिली है। उसने कई बार सरफराज को वह टी-शर्ट पहने हुए देखा था। फिलहाल पुलिस सरफराज से गहन पूछताछ कर रही है कि उसके पास बम बनाने का फार्मूला कहां से आया और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। मामले की जांच जारी है।वहीं, जानकारी के अनुसार सरफराज के साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि ये तीनों शुक्रवार रात को ड्यूटी पर मौजूद थे। Ayodhya News