Noida Factory Accident - Sach Kahoon Hindi

Gautam Buddh Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव करने वाले दो फायरकर्मियों की दर्दनाक मौत
Greater Noida Factory Fire: ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण इकाई में मंगलवार तड़के लगी भीषण आग के दौरान राहत एवं बचाव अभियान एक बड़े हादसे में बदल गया। आग पर नियंत्रण पाने की कार्रवाई के बीच फैक्ट्री का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मलबे की चपेट में आए फायर विभाग के पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। Gautam Buddh Nagar News

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एजेंसियों की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन अभियान के दौरान फैक्ट्री की एक दीवार और लोहे का भारी ढांचा अचानक गिर गया, जिससे मौके पर मौजूद फायर कर्मी उसकी चपेट में आ गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो दमकल कर्मियों ने दम तोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार, अन्य तीन घायल कर्मचारियों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित औद्योगिक इकाई में इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी (Printed Circuit Board) चिप के निर्माण का कार्य किया जाता है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विशेषज्ञ टीम तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। Gautam Buddh Nagar News

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फायर विभाग के अधिकारी तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा मानकों का समुचित पालन किया गया था या नहीं। प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाले दोनों फायर कर्मियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा हादसे के लिए जिम्मेदार कारणों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है। Gautam Buddh Nagar News