BJP Kisan Morcha Rajasthan - Sach Kahoon Hindi

भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबी व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अनुमति के पश्चात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी जी ने मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। Jaipur News

इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। श्री कैलाश चौधरी ने पिछली कार्यकारिणी के दो महामंत्रियों- ओमप्रकाश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य व रेवंत सिंह राजपुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, वहीं, कई जिलाध्यक्षों को बेहतरीन कार्य का इनाम देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप् में जगह दी है। इसके साथ ही कई पुराने पदाधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।

जमीनी नेताओं को मिली तरजीह | Jaipur News

नई कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। इस नई टीम में 5 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीराम रिणवा शामिल हैं। इसके साथ महामंत्री रहे ओमप्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे खीमाराम चौधरी को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, पृथ्वीराज चौहान, ज्योति प्रकाश सोनी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ 68 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जगह दी गई है, जो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे।

किसे क्या मिला जिम्मा

प्रदेश उपाध्यक्ष: आत्माराम तरड़, रेवंत सिंह राजपुरोहित, राजेंद्र मीणा शेखपुरा, योगेंद्र नंदवाना, भंवर सिंह पंवार, मंशाराम परमार, प्रवीण यादव और रामकिशन खीचड़।
प्रदेश महामंत्री: बद्रीराम जाट और श्रवण सिंह राव।
प्रदेश मंत्री: राजेश गुर्जर, श्याम सिंह राजावत, कैलाश कुमावत, अन्नुश्री पूनिया, ओमप्रकाश बिजारणिया, शक्तिरथ सिंह सिनसिनवार और बंशीलाल कटारा।
प्रदेश कोषाध्यक्ष: प्रेम सिंह बनवासा।
प्रदेश सह कोषाध्यक्ष: सूरज सोनी।
प्रदेश प्रवक्ता: रमा चौपड़ा, चिराग चौधरी, कैलाश जटवाड़ा, जितेंद्र सिंह राजवी, बृजेश लाटा, जयवीर पोसवाल, सतीश गजराज, विशाल पार्थ और सुशील जोशी।

इसके साथ-साथ धमेंद्र कुंतल को प्रदेश कार्यालय मंत्री, गौरी कुमावत को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री, गणपत सिंह देवड़ा को प्रदेश आईटी संयोजक, तुसार जिंदल, मांगीलाल सीरवी व राहुल सैनी को प्रदेश आईटी सह संयोजक, केशव शर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, लोहित प्रताप सिंह चौहान, मनोज कुमार टाक को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक, कर्ण सिंह यादव को प्रदेश मीडिया संयोजक, अमन गोयल, गुरजंटसिंह धालीवाल व प्रमोद सैनी को प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।

साथ ही प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी दलीचंद डांगी, सह प्रभारी नरेंद्र वैष्णव, लाल सिंह शेखावत व शंकर चौधरी, मन की बात प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र त्यागी, सह प्रभारी मोनिका दुबे, मनोज मदन सैनी, प्राकृतिक खेती संयोजक लकेश चौधरी, सह संयोजक मोती सिंह रावत, डॉ. योगेश कुमार शास्त्री, रणवीर सिंह भादू, एफपीओ संयोजक ईस भारद्धाज, सह संयोजक युधिष्ठर खटाना, पूर सिंह, कुंवर सिंह ततामड़, खाद्य प्रसंस्करण संयोजक देवेंद्र दत्त, सह संयोजक नारायण सिंह चंदाना, मेघराज चौधरी, मोहन रारह, पशुपालक मित्र संयोजक विक्रम सिंह गुर्जर, सह संयोजक सुखालाल गुर्जर, संजय जांगिड़ व वेदप्रकाश पटेल को बनाया गया है। Jaipur News