Central Cooperative Bank - Sach Kahoon Hindi

Fraud: सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक पर फर्जी दस्तावेजों से पदोन्नति लेने का आरोप
हनुमानगढ़। केन्द्रीय सहकारी बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक सहित छह नामजद एवं अन्य के खिलाफ कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर पदोन्नति का लाभ लेने और विभागीय जांच को प्रभावित करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जंक्शन पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा पल्लू में कार्यरत राकेश यादव (53) पुत्र रामपाल यादव निवासी बेहरोज की ढाणी तहसील मुंडावर जिला अलवर हाल पल्लू ने न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया था। इस्तगासे में संजय शर्मा पुत्र जयनारायण शर्मा निवासी सेक्टर नंबर 8, न्यू सिविल लाइंस, जंक्शन, पूनम शर्मा पत्नी संजय शर्मा निवासी सेक्टर नंबर 8, न्यू सिविल लाइंस, जंक्शन, बजरंग लाल निवासी रतनगढ़ जिला चूरू, रेखा देवी पत्नी बजरंग लाल निवासी रतनगढ़ जिला चूरू, मोहित शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी रतनगढ़ जिला चूरू, सांकेत पुत्र मांगेराम वर्मा निवासी रतनगढ़, जिला चूरू तथा अन्य के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

परिवादी ने आरोप लगाया कि संजय शर्मा केन्द्रीय सहकारी बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उनकी दो पुत्रियों के बाद 2 जुलाई 2012 को महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय, टाउन में पुत्र गिरीश शर्मा का जन्म हुआ, जिसका जन्म प्रमाण-पत्र नगर परिषद हनुमानगढ़ की ओर से जारी किया गया। शिकायत के अनुसार इसके बावजूद संजय शर्मा की ओर से पदोन्नति के समय विभाग को दिए गए शपथ-पत्र में केवल दो संतानों का उल्लेख किया गया और तीसरी संतान का तथ्य जानबूझकर छिपाकर वरिष्ठ प्रबंधक पद पर पदोन्नति का लाभ प्राप्त किया गया।

इस्तगासे में कहा गया है कि जब परिवादी ने इस संबंध में विभाग को शिकायत दी तो विभागीय जांच शुरू हुई। जांच की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने कथित रूप से स्वयं को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा। आरोप है कि संजय शर्मा ने अपनी पत्नी पूनम शर्मा, साले बजरंग लाल, उसकी पत्नी रेखा देवी तथा अन्य के साथ मिलकर रतनगढ़ से गिरीश शर्मा का फर्जी जन्म पंजीयन तैयार कराया, जिसमें बच्चे के पिता के रूप में बजरंग लाल और माता के रूप में रेखा देवी का नाम दर्ज कराया गया तथा जन्म तिथि भी अलग अंकित करवाई गई। Hanumangarh News

शिकायत के अनुसार बाद में 15 जुलाई 2019 को रतनगढ़ उप-पंजीयक कार्यालय में उसी बच्चे का पंजीकृत गोदनामा तैयार कराया गया। आरोप है कि इसमें गवाह के रूप में मोहित शर्मा और सांकेत के हस्ताक्षर कराए गए तथा दस्तावेजों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि गिरीश शर्मा, बजरंग लाल का पुत्र था, जिसे बाद में संजय शर्मा और पूनम शर्मा ने गोद लिया। परिवादी का दावा है कि वास्तविकता में गिरीश शर्मा संजय शर्मा की ही जैविक संतान है और फर्जी दस्तावेज विभागीय जांच में पेश कर अधिकारियों को गुमराह किया गया।

परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त दस्तावेजों से कथित अनियमितताओं का पता चला। न्यायालय के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा को सौंपी गई है। Hanumangarh News