property - Sach Kahoon Hindi

Land-Aadhaar Link: अब कोई दबंग नहीं हड़प सकेंगा आपकी जमीन, सरकार ने लागू किया ये नियम, भूमि का भी बनेगा भू-आधार
Land Property Linked With Aadhaar Card: अनु सैनी। क्या आपने भी दूसरे शहर में जमीन खरीद कर रखी है? क्या आपको भी यह चिंता सता रही है की कही कोई आपकी उस भूमि पर कब्जा न कर लें? तो अब आपको इस बात की कोई चिंता नहीं करनी हैं क्योंकि सरकार ने एक नया कानून लागू कर दिया है, जिसमें जमीन का भी आधार कार्ड बनेगा अब भूमि को 14 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान किया जायेगा, जिसे भू-आधार ULPIN कहा जता हैं, इस भू आधार के लागू होने पर जमीन पर मालिक का हक स्पष्ट होगा और जमीन संबंधी विवाद खत्म होंगे, इसमें किसी भी जमीन पर कब्जा करने की समस्या खत्म हो जाएगी। Land-Aadhaar Link

Skin Care: मुरझाए चेहरे में जान डालने के लिए करें इस सफेद पानी का इस्तेमाल, जानें इसके फायदे

बता दें कि यह नया आदेश केंद्र सरकार ने बजट में पेश किया हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भूमि संबंधी सुधारों पर निर्मला सीता रमन ने घोषणा की है की ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के लिए विशिष्ट पहचान संख्या या भू आधार और शहरी भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण का प्रस्ताव रखा हैं, भू-आधार से जमीन पर मालिक का हक स्पष्ट होगा और भूमि से जुड़े विवाद खत्म होंगे, भूमि का भू-आधार के नाम से कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उसकी पहचान आसानी से कर सकते हैं।

Dahi Tadka: रोज-रोज दाल सब्जी खाते-खाते ऊब गया है मन, तो एक बार जरूर ट्राई करें ये तड़का लगा दही

दरअसल इस योजना का उल्लेख वित्त वर्ष के बजट में किया गया हैं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सभी भूमि भूखंडों के लिए विशिष्ट पहचान संख्या प्रदा करने की घोषणा की गई हैं, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भूमि संबंधी सुधार एक कार्यवाई में भूमि प्रशासन, योजना, प्रबंधन एवं शहरी नियोजन, उपयोग, भवन उपनियम शामिल होंगे, इस योदना के अंतर्गत बनने वाले कार्ड को भू आधार का नाम दिया गया हैं। सरकार द्वारा किए जाने वाले भू-आधार की प्रक्रिया जिसमें शहरी भूमि अभिलेख का डिजिटलीकरण 2027 तक पूरा करने का प्रयास किया जायेगा, यानि की वित्तीय सहायता के माध्यम से आने वाले 3 वर्ष की अंदर भू-आधार कार्ड का कार्य राज्य सरकार की सहायता से किया जाएगा, यह नियम ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए लागू किया जाता हैं।

भू आधार कैसे काम करता हैं? Land-Aadhaar Link

सबसे पहले तो भूमि को जीपीएस तकनीक का प्रयोग करके जियोटैग किया जाएगा, जिसकी सहायता से भूखंड का सटीक भौगोलिक स्थिति की पहचान कर सकते हैं, इसके बाद भूखंड की सीमाओं का भौतिक सत्यापन और माप करते है फिर भूखंड के लिए भूमि मालिक का नाम, उपयोग श्रेणी, क्षेत्र आदि विवरण एकत्रित किया जाता हैं, फिर सभी जानकारी भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली में दर्ज करना होगा, सिस्टम स्वचालित के अनुसार भूखंड के लिए 14 अंक का भू-आधार संख्या तैयार करेगा, जो डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ा होता हैं।

भू आधार कार्ड में राज्य कोड, जिला कोड, उप जिला कोड, गांव कोड, भूखंड की विशिष्ट आईडी संख्या आदि होते हैं, भू आधार संख्या को डिजिटल और भौतिक भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज पर अंकित होता हैं।

भू-आधार से जुड़ी मुख्य बिंदू

यह मानचित्रण और मैप की सहायता से सटीक भूमि की जानकारी प्रदान करता हैं और भूखंड पहचान में अस्पष्ट दूर होती हैं, भूमि से जुड़ी विवाद के कारण आधार कार्ड से लिंक होने पर भूमि अभिलेख एक ऑनलाइन पहुंचना सक्षम होता है। सबसे बड़ी बात इसकी सहायता से सरकार को सटीक भूमि डाटा मिलेगा।

30 लाख रुपए की धोखाधड़ी में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। धोखाधड़ी करके 30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस की कार्यवाही से धोखाधड़ी में लिप्त प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है। विगत 13 मई 2022 को सद्दाम पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा आलदरम्यान कस्बा कैराना ने प्रोपर्टी डीलर सौरव के खिलाफ धोखाधड़ी करके तीस लाख रुपये की धनराशि ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी प्रोपर्टी डीलर तभी से ही मामले में फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीस लाख की ठगी के मामले में वांछित चल रहे प्रोपर्टी डीलर सौरभ गर्ग निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। Kairana News

यह भी पढ़ें:– 53वें दिन भी जारी रही आशा कर्मचारियों की हड़ताल

जमीन खरीद बेच के नाम पर धोखाधड़ी, मामला दर्ज
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव फरवाई कलां निवासी व्यक्ति के साथ जमीन खरीद बेच के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में एसपी के आदेशों पर चन्नप्रीत सिंह निवासी गांव पनिहारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पनिहारी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि चन्नप्रीत के साथ उसका आना जाना था। उसे जमीन खरीदनी थी। सितंबर 2022 में उसने आरोपी को जमीन दिखाने के लिए कहा। Sirsa News

आरोपी ने बताया कि उसे जमीन दिखाई और बताया कि इस पर कोई लोन नहीं है और न ही किसी प्रकार का कोई एग्रीमेंट है। आरोपी ने उसे एक सोची समझी साजिश के तहत अपनी बातों में फंसा लिया। उसने आरोपी की जमीन वाक्या गांव पनिहारी खेवट नंबर 351 मिन खाता नंबर 409 मुरब्बा नंबर 49 किला नंबर 11/1 रकबा 7 कनाल 11 मरले, बरूये इंतकाल नंबर 6004 को खरीदने का इकरारनामा 10 अक्तूबर 2022 को किया। Sirsa News

यह सौदा 13 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से किया था और 10 अक्तूबर 2022 को ही आरोपी को 3.95 लाख रुपए बतौर साई गवाहों के सामने दे दिए। ईकरारनामा करने के बाद उसे पता चला कि आरोपी ने उपरोक्त जमीन 7 कनाल 11 मरले में से 04 कनाल 11 मरले का सौदा 7.39 लाख रूपए का छिन्द्रपाल पत्नी शेरा राम निवासी गांव पनिहारी के साथ कर रखा है। आरोपी ने जान बूझकर अमानत में ख्यानत करते हुए बेची हुई जमीन का सौदा उसके साथ किया। जब उसने इस संबंध में उससे पूछताछ की तो वह कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाया। दी गई राशि वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगा।

उसके सख्त लहजे में पूछताछ करने वह उसे धमकाने लगा जिसपर उसने पुलिस को शिकायत दी। स्थानीय पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। एसपी द्वारा मामले की जांच के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– ‘किसी को विदेश न जाना पड़े, ऐसी व्यवस्था बनाएंगे’

Property Knowledge: बात पते की ! आपके हितों की !! प्रॉपर्टी के पेपर खो जाने पर क्या करें?
नई दिल्ली। Property Knowledge इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ना जानें दिमाग कहां-कहां घूमता रहता है, कहीं की चीजें कहीं ओर ही रख दी जाती हैं या फिर कहीं सफर के दौरान खो जाती हैं, जिससे जिंदगी संकटों से भर जाती है। जरूरी कागजात जैसे कि पढ़ाई के सर्टिफिकेट, मार्कशीट, प्रॉपर्टी के पेपर यदि गुम हो जाएं तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। कई बार ध्यान इतना भटका होता है कि जरूरी कागजात तक गुम हो जाते हैं। आज हम आपको इन्हीं मुसीबतों से बाहर निकालने की बात करेंगे। बात है प्रॉपर्टी के पेपर्स गुम होने पर क्या करें? यदि किसी के प्रॉपर्टी के पेपर गुम हो जाएं तो उन्हें क्या करना चाहिए?

अगर किसी के प्रॉपर्टी (Property Knowledge)  के पेपर खो जाते हैं तो इंसान परेशान हो जाता है और प्रॉपर्टी के पेपर खो जाने का मतलब है कि व्यक्ति के पास उस संपत्ति पर अधिकार होने का कोई उपाय नहीं है। बेशक सब-रजिस्ट्रार के आॅफिस में आपके या आपके घर में किसी के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड होगी, लेकिन अचानक जरूरत पड़ने पर उसे एकदम से ला पाना असंभव होता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि कागज गुम होने पर डुप्लीकेट कागजात बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। यह कोई बहुत कठिन प्रक्रिया नहीं है। केवल 3 स्टेप्स उठाकर आप प्रॉपर्टी के डुप्लीकेट पेपर हासिल कर सकते हैं। बता दें कि पेपर खो जाने के साथ-साथ चोरी होने या जल जाने पर भी आप डुप्लीकेट पेपर्स ले सकते हैं। आइए जानते हैं प्रक्रिया:-

सबसे पहले करें एफआईआर | Property Knowledge

आपको जैसे ही यह पता चलता है कि आपके प्रॉपर्टी के कागजात कहीं खो गए हैं या किसी ने चोरी कर लिए हैं तो आपको तुरंत पास के पुलिस थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट लिखवानी चाहिए। एफआईआर में बताएं कि आपकी प्रॉपर्टी के कागज खो गए हैं और उस एफआईआर की कॉपी अपने पास जरूर रखें। अगर संभव हो सके तो इसकी जानकारी इंस्पेक्टर जनरल आॅफ रजिस्ट्रेशन या सब-रजिस्ट्रार को भी लिखित में दे सकते हैं। इस लिखित जानकारी में यह जरूर बताएं कि कब, कैसे और कहां पर आपके पेपर गुम हुए हैं, पूरी डिटेल लिखित में दें ताकि उन्हें समस्या की जानकारी अच्छे से समझ आ सके।

कानूनी रास्ता अपनाएं | Property Knowledge

दूसरे स्टेप में आप स्टांप पेपर पर एक अंडरटेकिंग भी जरूर बनवा लें, जिसमें प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी लिखी होगी। इसमें गुम हुए कागज, एफआईआर और अखबार के नोटिस के बारे में जरूर लिखा होना चाहिए। इसके बाद आपको इस अंडरटेकिंग को रजिस्टर कराना होगा, नोटरी से पास कराना होगा और रजिस्ट्रार के आॅफिस में जमा भी कराना होगा।

प्रॉपर्टी के डुप्लीकेट कागजात लें | Property Knowledge

तीसरे स्टेप में अपनी प्रॉपर्टी के डुप्लीकेट कागज के लिए रजिस्ट्रार आॅफिस में डुप्लीकेट सेल डीड के लिए अप्लाई करना होगा। इसके लिए आपको एफआईआर की फोटोकॉपी, अखबार में दिए गए विज्ञापन की कॉपी, डुप्लीकेट शेयर सर्टिफिकेट और नोटरी से अटेस्टेड कराया हुआ अंडरटेकिंग और कुछ प्रोसेसिंग फीस रजिस्ट्रार आॅफिस में जमा कराने होंगे, जिसके बाद आपके नाम डुप्लीकेट सेल डीड जारी कर दिया जाएगा। ये सभी प्रोसेस करके आप अपनी प्रॉपर्टी के कागजात यानि अपने अधिकार ले सकते हैं।

LPG price cut: मई बदला, आया जून… एलपीजी सिलेंडर में किसको-कितना सुकून, जानें आपके शहर के एलपीजी के रेट

जायदाद की खातिर बेटे ने करवाई मां-बाप की हत्या
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना के जीटीबी नगर में वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या का राज खुल गया है। बुजुर्ग दंपती की हत्या किसी रंजिश की वजह से नहीं बल्कि उनके बेटे ने जायदाद की खातिर करवाई है। आरोपी ने ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिलवाया।

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को घर के अंदर भी बेटे ने ही आने दिया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब एक घंटे तक छत पर इंतजार किया। जैसे ही भूपिंदर सिंह जागे तो आरोपियों ने एकदम से हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी यह देख सक्रिय हुईं तो आरोपियों ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया और जाते वक्त भूपिंदर की जेब में पड़े

पैसे, सोने की अंगूठी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे हरमीत सिंह उर्फ मनी के साथ भामियां रोड़ के मोहल्ला जप्पन कॉलोनी निवासी बलविंदर सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भामियां खुर्द स्थित शांति विहार निवासी विकास गिल और शंकर कालोनी निवासी सुनील मसीह उर्फ लड्डू फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली।

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि भूपिंदर सिंह वायुसेना से रिटायर्ड थे और इसके बाद अपना स्कूल चला रहे थे। वह सारा नियंत्रण अपने हाथ में रखते थे। बेटे को 10 हजार रुपये महीने का खर्च तो हरमीत की पत्नी को साढ़े आठ हजार रुपये देते थे। इसके अलावा भूपिंदर सिंह प्लाट लेकर घर बनाकर भी बेचने का काम शुरू कर चुके थे। इस कारण पिता-पुत्र में काफी मनमुटाव बढ़ गया। अक्सर दोनों में बहसबाजी होती थी। पिता की रोज-रोज की धमकी से हरमीत काफी परेशान था और उसने पिता को ही रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी।

ऐसे बनाई रास्ते से हटाने की योजना

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी बलविंदर सिंह कपड़े की दुकान में काम करता था, जबकि बाकी दोनों आरोपी भी मजदूरी करते हैं। करीब 15 दिन पहले आरोपी हरमीत सिंह के पास पहुंचे थे। हरमीत ने उनके साथ हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी। हरमीत ने आरोपियों को उसी समय बोला कि उन्हें हत्या की वारदात को अंजाम देना है और उन्हें ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे।

विरोध करने पर मां को भी मारा

सीपी कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि हरमीत सिंह ने आरोपियों को सीधे बोल रखा था कि उसके पिता भूपिंदर सिंह को ही मौत के घाट उतारना है। प्लानिंग के तहत आरोपी साढ़े तीन बजे के करीब घर के बाहर पहुंचे और गेट खुलवाया गया। उसके बाद आरोपियों को हरमीत ने ही गेट खोला और ऊपर भेज दिया। भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी करीब साढ़े चार बजे नींद से जागते थे और नहा धोकर अपना नितनेम करते थे।

वारदात के दिन भी आरोपी ऊपर गए तो एक घंटा उन्हें छत पर ही इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भूपिंदर सिंह जागे तो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। जब सुष्पिंदर कौर शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उनका भी मुंह बंद कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी वहां से डीवीआर लेकर फरार हो गए। इसके बाद आरोपी हरमीत ने ड्रामा रचा और शोर मचाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
मुकदमा दर्ज करने से नाराज थे आरोपी

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पीजीआई थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने से बौखलाए आरोपियों ने वादी प्रॉपर्टी (Property Dealer) डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन योजना के बसेरा-2 अपार्टमेंट निवासी 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पटेल की शनिवार रात उसके पड़ोसियों ने रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि पटेल और उसके पड़ोसी गुड्डे के बीच किसी बात को लेकर शनिवार शाम विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर गुड्डू, उसके बेटे आदित्य उर्फ आदि और सत्यम ने मिलकर प्रह्लाद पर लाठी-डंडों हमला कर दिया और उसे बेहोशी हालत में छोड़कर चले गए।

सूचना पर देर शाम प्रह्लाद की एडवोकेट पत्नी उसे लेकर पीजीआई थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गुड्डू, आदित्य और सत्यम तथा अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकाने आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया।

घर के बाहर खड़े प्रह्लाद को मारी तीन गोली  | Property Dealer

पीजीआई थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद उन्होंने होमगार्ड के साथ प्रह्लाद का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी मोहनलालगंज जाने के लिए भेज दिया था। लेकिन घर पर उसका बेटा अकेला था। मेडिकल की कार्रवाई में अधिक समय लगने से आशंकित उसकी पत्नी होमगार्ड के साथ बेटे को लेने घर चली गई और प्रह्लाद घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच मुकदमा दर्ज करने से बौखलाए गुड्डू और उसके दो पुत्र आदित्य और सत्यम ने वहां खड़े घायल प्रह्लाद को एक के बाद एक तीन गोली मार दी।

प्रह्लाद को गोली मारने की सूचना होमगार्ड ने थाने पर दी और जब तक पुलिस वहां पहुंचती हमलावर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में प्रह्लाद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गुड्डू और उसके दो बेटों आदित्य उर्फ आदि और सत्यम के अलावा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ऐसे हुई पूरी वारदात

वृंदावन योजना के बसेरा-2 अपार्टमेंट की घटना

कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने किया था प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पर हमला

पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी थी शिकायत

बेटा घर पर अकेला था तो पत्नी चली गई उसे संभालने

शिकायत से नाराज गुड्डू, उसके बेटों आदित्य व सत्यम ने प्रह्लाद को मारी तीन गोली

प्रह्लाद को गोली मारने की सूचना होमगार्ड ने थाने पर दी

अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुकेश अंबानी की संपत्ति 2019 में बढ़कर 61 अरब डॉलर पहुंची
अंबानी की संपत्ति में इजाफे में अहम भूमिका आरआईएल के शेयर की रही (Mukesh Ambani’s)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। एशिया के सबसे बड़े (Mukesh Ambani’s) धनकुबेर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में वर्ष 2019 में 17 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी हुई है और यह करीब 61 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से 2019 बेशक से अच्छा नहीं रहा हो किंतु एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश की लिए साल बहुत फलदायक रहा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स सूचकांक के मुताबिक इस वर्ष अंबानी की संपत्ति 17 अरब डॉलर बढ़कर 23 दिसंबर को 60.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई। अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा (अब सेवानिवृत्त) की शुद्ध परिसंपत्ति में इस वर्ष 11.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई जबकि अमेरिका के इंटरनेट और अंतरिक्ष क्षेत्र के उद्यमी जेफ बेजास की संपत्ति साल के दौरान 13.2 अरब डॉलर घट गई।

आरआईएल की वर्ष 2021 के प्रारंभ में समूह के कर्ज को शून्य पर लाने की योजना है।

उसकी योजना अपने रसायन कारोबार का हिस्सा सऊदी अरब की तेल कंपनी को बेचने की है।

इसके अलावा समूह दूरसंचार और खुदरा कारोबार को पाँच वर्ष के भीतर शेयर बाजारों में भी सूचीबद्ध करायेगा।

इस वर्ष 40 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी

आरआईएल ने 05 सितंबर 2016 को रिलायंस जियो के जरिये दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखा और फ्री कॉल तथा सस्ता डाटा उपलब्ध कराकर तहलका मचा दिया। इसके चलते भारी कर्ज के बोझ के तले दबी दूरसंचार कंपनियाँ या तो इस कारोबार से बाहर निकल गई अथवा दूसरे के साथ विलय कर लिया। जियो ने महज तीन वर्ष में ही दूरसंचार क्षेत्र में 35 करोड़ ग्राहक बना लिये। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का मूल्य वर्ष 2016 के बाद से अब तक लगभग तीन गुना हो चुका है।

देश की दस लाख करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूँजीकरण का श्रेय हासिल करने वाली आरआईएल का बाजार पूँजीकरण 9,85,334.10 लाख करोड़ रुपये का है और जो भारतीय कंपनियों में सर्वाधिक है। अंबानी की संपत्ति में इजाफे में अहम भूमिका आरआईएल के शेयर की रही जिसकी कीमत में इस वर्ष 40 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी थी।

कर्ज में भी डूबी है रिलायंस

जियो ने सितंबर तिमाही में 9.96 अरब रुपए की नेट इनकम की थी।

इसके बावजूद कंपनी पर बढ़ता कर्ज इन्वेस्टर्स को परेशान करता रहा है।

पिछले पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 76 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

कंपनी पर 31 मार्च तक 1.54 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बेनामी संपत्ति: आयकर विभाग ने मायावती के भाई का 400 करोड़ का प्लॉट किया जब्त
मायावती ने भाई आंनद कुमार को हाल ही में बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था

नोएडा  (एजेंसी)।आयकर विभाग ने गुरुवार को बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए नोएडा में 7 एकड़ का एक प्लॉट जब्त किया। इसकी कीमत 400 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आयकर के मुताबिक, प्लॉट का मालिकाना हक बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के पास है। मायावती ने पिछले दिनों आनंद को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। नियम के मुताबिक, बेनामी संपत्ति कानून का उल्लंघन करने पर सात साल की सजा और प्रापर्टी की बाजार कीमत का 25% जुर्माने का प्रावधान है।

आनंद ने करीबी के नाम पर प्लॉट खरीदा था

अधिकारियों के बताया कि 16 जुलाई को दिल्ली की बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने इस प्लॉट को जब्त करने का आदेश दिया था। आनंद कुमार ने यह संपत्ति अवैध तरीके से किसी करीबी के नाम पर खरीदी थी। दो साल की जांच के बाद इस बात के पुख्ता सबूत आयकर अधिकारियों को मिल चुके हैं। इससे पहले भी आनंद को बेनामी संपत्ति के मामले में नोटिस भेजे जा चुके हैं।

मायावती के सत्ता में आने के बाद भाई की संपत्ति बढ़ी

आनंद कुमार कभी नोएडा प्राधिकरण में क्लर्क हुआ करते थे। मायावती के यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी। आनंद पर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए कर्ज लेने का आरोप भी लगा था। 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद ने एक के बाद एक 49 कंपनियां खोली थीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या
संपति में हिस्सा को लेकर चल रहा था विवाद || Small Brother Murder Elder

मोतिहारी, एजेंसी।

बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली (Small Brother Murder Elder)  थाना क्षेत्र के सुगौली गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुगौली गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी रामाज्ञा राउत (35) का अपने छोटे भाई के साथ संपति में हिस्सा को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर कल देर शाम दोनो के बीच कहासुनी हो गयी और इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा भाभी को घायल कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव आज सुबह पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के पिता राधा राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लालू परिवार की 175 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
IT डिपार्टमेंट ने जब्त प्रॉपर्टीज की लिस्ट जारी की

पटना: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को लालू के रिश्तेदारों की जब्त की गई बेनामी प्रॉपर्टी की एक लिस्ट जारी की। IT डिपार्टमेंट ने लालू की बेटी मीसा, मीसा के पति शैलेष कुमार, बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी, पत्नी राबड़ी देवी, बेटियों चंदा और रागिनी के कुल 14 प्रॉपर्टी अटैच की हैं। इनकी कुल मार्केट वैल्यू करीब 175 करोड़ रुपए बताई गई है।

IT डिपार्टमेंट ने जब्त प्रॉपर्टीज की लिस्ट जारी की है। 14 प्रॉपर्टीज की लिस्ट में एक बंगला, एक फॉर्म हाउस और 12 प्लॉट हैं। मीसा भारती पर एक हजार करोड़ रुपए की कथित बेनामी प्रॉपर्टी रखने का आरोप है।

बेनामी लैंड डील के इस मामले में मीसा पर जमीन के लेन देन और टैक्स की चोरी का आरोप है। मीसा भारती लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद हैं। मई में IT डिपार्टमेंट ने दिल्ली और एनसीआर में रेड मारी।

इनमें लालू प्रसाद से कथित तौर पर जुड़े 22 ठिकाने शामिल थे। आईटी अफसरों ने बताया था लालू यादव पर बेनामी प्रॉपर्टी और टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं। डिपार्टमेंट को शक है कि बेनामी प्रॉपर्टी 1000 करोड़ की हो सकती है। लालू से जुड़े कारोबारियों के यहां कार्रवाई की गई। रेड में पुलिस के साथ हमारे 100 अफसर शामिल थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर नागरिक से भरवाया जाए संपत्ति का फार्म
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काले धन पर प्रहार से अपना कुछ न कुछ काला धन बचाने के लिए कालाबाजारियों ने सबसे पहले सर्राफा कारोबारियों का रूख किया। रातों रात सुनारों के शोरूम खाली कर दिये गए और 31000 रूपये प्रति दस ग्राम बिकने वाला सोना 60000 रूपये प्रति ग्राम तक खरीदे जाने की भी खबरें आई। लेकिन पिछल्ले दो दिन से आयकर अधिकारियों की सक्रियता से सोना बेच रहे व खरीद रहे लोगों में दहशत छा गई है और सरेआम काली कमाई को पीली धातु में बदले जाने का कारोबार रूकने लगा है। अब काली कमाई वाले उस पैसे को गरीबों के खाते में डाल रहे है, ताकि जब नई करंसी आयेगी तो ये धन वापिस निकाल लेंगे उसके लिए कालाधन रखने वाले गरीब लोगों को छूट दे रहे हंै कि लाख के बदले उन्हें भले 60 हजार ही लौटा देना। जिसके चलते ये लोग अपने विश्वास वाले नौकरों सहायक कर्मचारियों, आस पड़ौस के शरीफ गरीबों को अपना धन बांट रहे हैं। पश्चिम बंगाल के माल्दा में तो सरेआम कालाधन रिक्शा चालकों, फड़ी लगाने वालों, कचरा बीनने वालों व भिखारियों में बांट दिया गया, और ये गरीब लोग उस धन को बैंक के बाहर लाइन में खड़े लहरा-लहरा कर मीडिया व आने-जाने वालो को दिखाते रहे। कालेधन के विरूद्ध सरकार द्वारा छेड़ी गई लड़ाई की तैयारी यूं तो पिछले साल भर से हो रही थी। जब से सरकार ने जनधन योजना के अतंर्गत करोड़ों गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाए। तत्पश्चात कालाधन रखने वालों से अपील की गई कि वह अपनी अवैध कमाई की घोषणा कर दें और कुछ टैक्स भरकर ये कमाई को वैध कर लें। आखिर सरकार ने एक बड़ा स्ट्राइक शॉट खेल दिया और बडेÞ नोट बन्द कर दिये। अब बैकों में नयें नियम भी आ गए हैं कि पुराने नोट जमा होने या पहले हफ्ते तक एक ग्राहक को सिर्फ दो हजार नगद मिलेंगे, फिर अगले हफ्तों में ये नगद सीमा बढ़ाकर 10 से 20 हजार की जा रही है, लेकिन उससे आगे क्या होना है? उस पर अभी सरकार का मंथन चल रहा है। जापान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कहा है कि देशवासियों को नगद का कारोबार छोड़ कर अपना सारा कारोबार बैकों के माध्यम से करने की आदत डाल लेनी चाहिए। साथ ही उन्होने यह भी स्पष्ट किया है कि कालेधन के विरूद्ध उनकी लड़ाई अभी बहुत गहराई तक मार करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईमानदार लोगों को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। लेकिन जो लोग काली कमाई का मोह नहीं छोड़ रहे उन्हें 1947 तक का हिसाब देना पड़ेगा। एक तरह से भाजपा अपना वह वादा पूरा करने की ओर आगे बढ़ रही है जिसमें उसने कहा है कि देश के हर नागरिक के खाते में धन होगा। अब गरीब से लेकर बूढ़े मां-बाप तक के खाते भी लोगों द्वारा भरे जा रहे हैं। आगे सरकार यदि नगद राशि निकाले जाने की सीमा नहीं बढ़ाती है तब यह तय है कि काली कमाई गरीबों के खातों में बंद होकर रह जाएगी जिसे कि वह चैक से पुन: कैश करवाने की योजना बना रहे हंै। सरकार को चाहिए कि वह हर नागरिक से उसकी संपत्ति की घोषणा के विवरण भरवाए कि उनके पास जमीन, सोना, नगद, मशीनरी, फैक्ट्री क्या-क्या है। यदि ऐसा हो जाता है तब जिन लोगों ने आज सोना खरीदा है वह भी बाहर आ जाएगा। भविष्य के लिए भारत में लोग अपनी पीढ़ियों को कमाई करने की शिक्षा देने के साथ-साथ यह शिक्षा भी देंगे कि भले जितना मर्जी कमाना लेकिन कमाई को काली कर रखने की भूल नहीं करना।