Inauguration - Sach Kahoon Hindi

ग्राम पंचायत पक्काभादवां में हुआ सडक़ों मय नालियों का लोकार्पण
विधायक कोटे से हुआ निर्माण | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम पंचायत पक्काभादवां (Gram Panchayat Pakkabhadwan) में विधायक कोटे से निर्मित तीन सीसी ब्लॉक सडक़ों मय नालियों का लोकार्पण व लाइब्रेरी की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक चौधरी विनोद कुमार व जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, सरपंच चेतराम चालिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बेहतरीन कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। केन्द्र सरकार ने जिस-जिस चीज पर महंगाई बढ़ाई, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी पर राहत देने का काम किया। सरपंच चेतराम चालिया ने बताया कि गांव पक्कासारणा में विधायक कोटे से 20 लाख रुपए की लागत से तीन सीसी ब्लॉक सडक़ों व नाली का निर्माण करवाया गया है। Hanumangarh News

इस कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों की ओर से लाइब्रेरी की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। लाइब्रेरी के लिए भागीरथ भादू की ओर से ग्राम पंचायत को भूखण्ड दान में दिया गया है। इस मौके पर बद्रीप्रसाद, कंवरपाल, महावीर प्रसाद, बलराम गोदारा, पृथ्वीराज गोदारा, तरसेम सिंह, गुरदास सिंह, बलकरण सिंह, महावीर सिंह, बद्री भादू, हनुमान भादू, रामस्वरूप भादू, बलवंत कांवलिया, भीमसेन, सुल्तान भादू, रामलाल गोदारा, सुरेंद्र गोदारा, दौलतराम राव, योगेश चौहान, विजय सिंह जांगू आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: श्रीगंगानगर को मिलने जा रही है अमृतसर के लिए ट्रेन की सौगात

नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन , पीएम मोदी ने किया दंडवत् प्रणाम
नई दिल्ली। आज रविवार 28 मई को नए संसद भवन (New Parliament) के उद्घाटन अवसर पर हवन-पूजन चल रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला संसद में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम कर स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया, जिसकी काफी चर्चाएं भी चली हैं।

प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendera MOdi) ने संसद के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमयोगियों को सम्मानित किया। पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे संसद भवन पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद हवन शुरू हुआ और सेंगोल ग्रहण करते समय पीएम मोदी द्वारा उपस्थित सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी। तत्पश्चात शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। बता दें कि संसद के उद्घाटन का विपक्ष के 20 दलों ने बायकॉट किया है।

बता दें कि कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू उद्घाटन (Inauguration) कार्यक्रम 7 घंटे चलेगा। साढ़े 8 से 9 बजे के बीच लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की गई। इससे पहले पार्लियामेंट लॉबी में प्रार्थना सभा हुई। इस उद्घाटन अवसर पर 12 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग से जुड़ी दो शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपए का स्पेशल सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे। उसके 10 मिनट बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण देंगे और फिर ढाई बजे कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।

कोटा का बरसों पुराना हवाई सेवा का सपना साकार: राजे
कोटा-जयपुर इंट्रा स्टेट हवाई सेवा का शुभारम्भ

जयपुर/कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटावासियों का नियमित हवाई सेवा से जुड़ने का बरसों पुराना सपना उस समय साकार हुआ जब मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को कोटा हवाई अड्डे से कोटा-जयपुर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुप्रीम एयरलाइंस की इस हवाई सेवा के शुरू होने से राज्य ने एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। इस सेवा के शुरू होने से कोटा के विकास को नई गति मिलेगी।

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के बड़े शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू करने की जो महत्वाकांक्षी पहल की है उससे पर्यटन, उद्यमिता, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि कोटा के निवासियों की एयर कनेक्टिविटी की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। देश भर में शिक्षा नगरी के रूप में कोटा की पहचान है। इस सेवा के शुरू होने का लाभ देशभर से यहां कोचिंग के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी होगा। इससे समूचे हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

10 महीने में 10 हजार यात्रियों ने किया सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्य शहरों में इंट्रा स्टेट हवाई सेवा शुरू करने के उत्साहजनक परिणाम आए हैं। पिछले 10 महीनों में जयपुर से जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बीच 10 हजार यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते एयर ट्रैफिक के चलते बड़ी विमानन कम्पनियां भी राजस्थान में अपनी सेवाओं के विस्तार में रुचि दिखाएंगी।

अन्य शहरों को भी जल्द मिलेगी एयर कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफोर्डेबल होने के कारण प्रदेश के विभिन्न शहरों के बीच हवाई सेवा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सवाई माधोपुर, किशनगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर भी जल्द ही जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों से हवाई सेवा से जुड़ेंगे। भीलवाडा को जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।

सिर्फ 2499 रुपये में कोटा-जयपुर का हवाई सफर

कोटा में शुरू हुई सुप्रीम एयरलाइंस की विमान सेवा फ्लाइट 9 सीटर होगी। यह कोटा-जयपुर के लिए रविवार को छोडकर सप्ताह के अन्य सभी दिनों में चार शेडयूल में उडान भरेगी। कोटा से जयपुर के लिए फ्लाइट का किराया प्रति व्यक्ति 2499 रुपये होगा। दो साल से छोटे बच्चे का 500 रुपये का पास बनेगा एवं इससे बडे बच्चों का पूरा किराया लगेगा। फ्लाइट के माध्यम से यात्री 45 मिनट में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। यात्री टिकट की आॅनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

98 करोड़ की 14 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
पलवल को मनोहर की सौगात

पलवल (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल जिला क्षेत्र में कुल 98 करोड़ 09 लाख 40 हजार रुपए लागत की विभिन्न 14 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पलवल मे सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कुल 40 करोड़ 76 लाख 75 हजार रुपये लागत की विभिन्न 04 परियोजनाओं का उद्घाटन और कुल 57 करोड़ 32 लाख 65 हजार रुपये लागत की विभिन्न 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित की गई विभिन्न 04 परियोजनाओं में कुल 15 करोड़ 54 लाख 13 लाख रुपए लागत से निर्मित बहुतकनीकि संस्थान,मंडकोला, कुल 12 करोड़ 72 लाख 62 हजार रुपये लागत से निर्मित राजकीय महिला महाविद्यालय, हथीन, कुल 09 करोड रुपए लागत से नागरिक अस्पताल, पलवल में निर्मित जी एन एम ट्रैनिंग स्कूल व नर्सिंग होम तथा कुल 03 करोड़ 50 लाख रुपए लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,पलवल में निर्मित एस सी एस टी विंग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई विभिन्न 10 परियोजनाओं में कुल 11 करोड़ 66 लाख 90 हजार रुपए लागत की हथीन कस्बे की पेयजलापूर्ति योजना का संवर्धन, कुल 09 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की 66 के वी सबस्टेशन,हंसापुर, कुल 08 करोड़ 73 लाख 67 हजार रुपये लागत से परिवहन डिपो,पलवल में कार्यशाला व अतिरिक्त 03 खंडों का निर्माण, कुल 08 करोड़ 24 लाख रुपए लागत की पेयजलापूर्ति योजना (गाँव: पेंगतलू) का संवर्धन, कुल 04 करोड़ 94 लाख रुपए की हथीन खंड के कुल 12 गांवों में जलापूर्ति सुधार के लिए खिल्लुका गांव में निर्मित की किए जाने वाले इंटरमीजिएट बूस्टिंग स्टेशन, कुल 04 करोड़ 62 लाख 15 हजार रुपए लागत से पलवल में निर्मित किया जाने वाला विश्राम गृह,कुल 03 करोड़ 25 लाख रुपए लागत से नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में निर्मित किया जाने वाला सुविधा केंद्र, कुल 02 करोड़ 48 लाख 13 लाख रुपए लागत से गुरावडी गांव के निकट यमुना नदी पर निर्मित किया जाने लाला पैंटून पुल, कुल 02 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपए लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पलवल में निर्मित किया जाने वाला बहुउद्देशीय सभागार व कुल 01 करोड़ 90 लाख रुपए लागत से पलवल के मदनलाल धींगडा भवन का पुनरूद्धार शामिल हैं।

इस अवसर पर हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बनवारी लाल, विधायक श्री टेकचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाकार दीपक मंगला, हरियाणा भूमि सुधार बोर्ड के चेयरमैन श्री अजय गौड, जिला परिषद की चेयरमैन श्रीमती चमेली देवी, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुलोचना गजराज मौजूद रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उद्घाटन के इंतजार में स्कूल की नई इमारत
समस्या: शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को जल्द शिफ्ट करने का भरोसा दिलवाया

भटिंडा (मनप्रीत मान)। भटिंडा जिला के गांव जयसिंहवाला में सरकारी प्राथमिक स्कूल आबादी से दूर बना हुआ है, जो गर्मी में मासूम बच्चों के लिए जी का जंजाल बन गया है। अब स्कूल की इमारत तो बनकर तैयार है लेकिन ग्रामीण व मासूम बच्चे स्कूल के उद्घाटन का इंतजार में बैठे हैं।

शिक्षा को लगा ग्रहण:

शिक्षा शिक्षा द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए पिछले माह में अध्यापकों ने विशेष रैलियां कर लोगों को जागरूक भी किया लेकिन इस तरह के स्कूलों की दूरी बच्चों की शिक्षा प्रभावित कर रही है।

आधा किलोमीटर की दूरी पर बना है स्कूल

गांव जयसिंहवाला का प्राथमिक स्कूल भी गांव की आबादी से दूर बना होने के कारण अभिभावक इन स्कूलों में अपने बच्चे पढ़ाने से गुरेज करते हैं। यह सरकारी प्राथमिक स्कूल गांव की आबादी से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर है। लिंक रोड पर बने इस स्कूल के सामने भी वाहनों का चलन ज्यादा रहता है, जिस कारण हर वक्त अभिभावकों को हादसा होने का डर बना रहता है। यही कारण है कि अभिभावक छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजते।

बच्चे बेहाल:

नन्हें-मुन्ने बच्चें गर्मी से बेहाल हो जाते हैं, जब उन्हें कंधों पर भारी थैला उठाकर स्कूल से घर तक के तकरीबन एक किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है।

इमारत खस्ता:

इस प्राथमिक स्कूल की इमारत बनी को लगभग 50 साल से अधिक का समय हो चुका है। इमारत की हालत खस्ता हुई पड़ी है।

पंचायती जमीन पर बनाया स्कूल

ग्रामीणों ने समस्या को देखते हुए बेशक गांव की पंचायती जमीन व दानी सज्जन के सहयोग से प्राथमिक स्कूल की इमारत बना दी लेकिन इस इमारत में स्कूल के शिफ्ट होने का काम विभागीय कार्रवाई में लटका हुआ पड़ा जिस कारण स्कूली बच्चों को गर्मी के दिनों में मजबूरन दूर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

गांव के छोटे बच्चों की समस्या को देखते हुए पंचायती जमीन पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति व दानी सज्जन मघ्घर सिंह के सहयोग से इमारत तैयार कर दी गई। पंचायत द्वारा इस नई इमारत में जल्दी क्लासें शुरू करवाने के प्रयास जारी हैं।

-सरपंच महेन्द्र कौर

क्लब प्रधान ने गिनाए फायदे

गांव की आबादी में स्कूल होने से बच्चों की संख्या बढ़ेगी।

पहले ग्रामीणों को मजबूरन अपने छोटे बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में भेजना पड़ता था।

बच्चों की शिक्षा दर बढ़ेगी

अभिभावकों पर आर्थिक बोझ घटेगा

-जगतार सिंह, प्रधान शहीद भगत सिंह वेलफेयर क्लब

यह मामला मेरे संज्ञान में है। इमारत के मुकम्मल होने का शिक्षा विभाग से सर्टीफिकेट आना बाकी है। जैसे ही सर्टिफिकेट आ जाएगा क्लासों को नई इमारत में शिफ्ट कर देंगे।

-बलजीत सन्दोहा जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।