Headmaster Murder - Sach Kahoon Hindi

Mohali Murder: मोहाली में हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या
Mohali Headmaster Murder:मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मोहाली कुंभड़ा में रविवार को दिनदहाड़े सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कार में सवार होकर आए बदमाशों ने हेडमास्टर गुरसेवक सिंह पर कुल्हाड़ी और तेजधार किरच से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। मृतक गुरसेवक सिंह कुंभड़ा स्थित सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह स्कूल से संबंधित काम के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान कार में सवार हमलावर वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से कई वार किए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। Mohali News

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान और उनकी कार का नंबर पता लगाने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत कई संभावित कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिवार और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने  प्रयास किए जा रहे हैं।