Student-BJP Protest - Sach Kahoon Hindi

JPSC-JSSC Exam Controversy: जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद पर रांची में सियासी घमासान, भाजपा का सीएम आवास घेराव
JPSC-JSSC Exam Controversy: रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद सोमवार को सड़क से सियासी गलियारों तक पहुंच गया। कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों, जिनमें कुछ भाजपा विधायक भी शामिल हैं, को हिरासत में लिया। Jharkhand News

इसी बीच बड़ी संख्या में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी भी आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आए। छात्र पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा भवन की ओर मार्च करते हुए नजर आए। छात्रों के प्रदर्शन और भाजपा के मुख्यमंत्री आवास घेराव के कारण रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

मुख्यमंत्री आवास के घेराव की योजना से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पार्टी विधायकों की बैठक की। इसमें छात्र आंदोलन, भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद और सरकार की ओर से अपनाए जा रहे रुख पर चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा विधायक और कार्यकर्ता सुबह करीब पौने दस बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल पहले से तैनात था। Jharkhand News

सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने भाजपा के कई विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

दूसरी ओर जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन भी सोमवार को तेज दिखाई दिया। सुबह से ही पुराने विधानसभा परिसर के आसपास बड़ी संख्या में छात्र एकत्र होने लगे थे। हाथों में तिरंगा, बैनर और मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर छात्र नए विधानसभा भवन की ओर बढ़े। मार्च के दौरान कुछ छात्रों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए शुरुआती बैरिकेड को पार कर लिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। Jharkhand News

परीक्षाओं की जांच और रद्द करने की मांग

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी जेपीएससी और जेएसएससी की कुछ भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में विवादित परीक्षाओं को रद्द करना और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुधार शामिल है। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का तीसरा दौर भी किसी ठोस सहमति तक नहीं पहुंच सका था। वार्ता विफल रहने के बाद छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था।

राजधानी रांची में एक ही दिन भाजपा के मुख्यमंत्री आवास घेराव और छात्रों के विधानसभा मार्च ने सरकार पर राजनीतिक तथा प्रशासनिक दबाव बढ़ा दिया है। दोनों प्रदर्शनों को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता प्रदर्शनकारियों को निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ने से रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। वहीं छात्र और भाजपा दोनों ही अपने-अपने मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं। Jharkhand News