Petroleum products seized - Sach Kahoon Hindi

पीकअप से पेट्रोल-डीजल की अवैध ढुलाई, 1975 लीटर से अधिक पेट्रोलियम पदार्थ जब्त
हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस और परमिट के पेट्रोल-डीजल के भंडारण व परिवहन का मामला सामने आया है। भादरा थाना पुलिस ने एक पीकअप वाहन का पीछा करने के दौरान कुल 10 ड्रम पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किए। इनमें करीब 477.75 लीटर पेट्रोल और 1,497.75 लीटर डीजल, यानी कुल 1975.50 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ शामिल बताया गया है। मामले में प्रवर्तन निरीक्षक की रिपोर्ट पर भादरा पुलिस थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, प्रवर्तन निरीक्षक रविन्द्र मील निवासी गणेशपुरा बास, वार्ड नंबर 36, भादरा ने थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में जिला रसद कार्यालय के पत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि 1 अगस्त की रात एक पीकअप वाहन आरजे 49 जीए 8387 का पीछा किया जा रहा था। वाहन का पीछा करते समय गांव रासलाना में कृष्ण बेनीवाल पुत्र रामजीलाल के घर के आगे से 4 ड्रम तथा पीछे गली में स्थित श्मशान घाट से 6 ड्रम मौके पर मिले।

पुलिस ने सभी ड्रमों को डिटेन कर सुरक्षा की दृष्टि से भादरा पुलिस थाना परिसर में रखवाया। बाद में 3 अगस्त को पेट्रोलियम पदार्थ को विधिवत जब्त किया गया। जब्ती की कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति की ओर से पेट्रोल-डीजल के भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार का लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं किया गया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस की ओर से पीकअप वाहन का पीछा किए जाने के दौरान कृष्ण बेनीवाल की ओर से वाहन को भगाकर ले जाने की बात सामने आई।

पुलिस ने बरामद पेट्रोलियम पदार्थ के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निरीक्षक को रिपोर्ट दी। प्रवर्तन निरीक्षक रविन्द्र मील की रिपोर्ट पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीजल के प्रदाय एवं वितरण के विनियमन और अनाचार निवारण आदेश, 2005 के प्रावधानों के उल्लंघन का भी उल्लेख किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच भादरा थाना प्रभारी राधेश्याम की ओर से शुरू की गई है। पुलिस की ओर से बरामद पेट्रोल-डीजल के स्रोत, उसके भंडारण एवं परिवहन के उद्देश्य तथा पीकअप वाहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। Hanumangarh News