Under 13 Chess - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh Chess Tournament: शतरंज की बिसात पर 150 बच्चों ने दिखाई रणनीति और हुनर
Hanumangarh Chess Tournament 2026 : हनुमानगढ़। जंक्शन में उत्कर्ष चैस क्लब की ओर से सर गैलीलियो गैलीली चैस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में राजस्थान के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और कर्नाटक से आए करीब 150 बच्चों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ शतरंज का यह मुकाबला शाम करीब 6 बजे तक चला। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का आयोजन ओपन और अंडर-13 वर्ग में किया गया। ओपन वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए, द्वितीय 3100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए रखा गया। वहीं अंडर-13 वर्ग में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए, द्वितीय 2100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए प्रदान किए गए। चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा बालिका प्रतिभागियों के लिए अलग से पुरस्कार रखे गए।

ओपन वर्ग में अंश ने प्रथम, समर्थ पेड़ीवाल ने द्वितीय और सार्थक पेड़ीवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-13 वर्ग में गीतांश मेहता प्रथम, मोहम्मद अयान द्वितीय और कार्तिक सहारण तृतीय रहे। विजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को निर्धारित पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री शिमला मेहन्दीरत्ता, प्रिंसिपल परमजीत तथा राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शतरंज को बच्चों के मानसिक विकास और एकाग्रता के लिए उपयोगी खेल बताया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था। युवाओं को शतरंज से जोड़ने, हनुमानगढ़ को नशामुक्त बनाने और शहर को हराभरा करने का संदेश देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। उत्कर्ष चैस क्लब के उत्कर्ष धींगड़ा ने बताया कि उन्हें इस तरह के आयोजन की प्रेरणा पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन से मिली।

उन्होंने शतरंज से जुड़ने के साथ नशामुक्ति अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। क्लब का प्रयास है कि हनुमानगढ़ के अधिक से अधिक बच्चों को शतरंज से जोड़ा जाए और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाए। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दो से तीन माह में शतरंज का एक बड़ा आयोजन करवाने की तैयारी है। क्लब की योजना शतरंज को हनुमानगढ़ में और अधिक लोकप्रिय बनाने के साथ युवाओं को खेल के माध्यम से नशे से दूर रखने की है। सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का भरोसा दिलाया।