Ashram School incident - Sach Kahoon Hindi

Snake News: आश्रम स्कूल में रात को सो रही थी छात्राएं, अचनाक सांप ने काटा
Gadchiroli Snakebite: मुंबई (हि.स.)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आश्रम स्कूल में सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपतलाई स्थित आश्रम स्कूल में रात के समय सो रहीं छह छात्राओं को सांप ने काट लिया। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला प्रशासन को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के निर्देश दिए हैं। Snake News

रात में सोते समय हुआ सर्पदंश

प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। बताया गया कि छात्राएं खाना खाने के बाद अपने रहने के स्थान पर सो रही थीं। इसी दौरान छह छात्राओं को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सभी प्रभावित छात्राओं को उपचार के लिए धनोरा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कक्षा 6 की दीपिका लकड़ा और कक्षा 8 की सुष्मिता मंडल ने दम तोड़ दिया। बाद में गंभीर हालत में एक अन्य छात्रा अनु कोरेटी को गढ़चिरौली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

सर्पदंश से प्रभावित तीन अन्य छात्राओं को गढ़चिरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कक्षा 5 की दीपिका मडावी, कक्षा 6 की कविता किरंगा और कक्षा 8 की समृद्धि सुरेश नैतम शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीनों छात्राओं को एंटी-वेनम दिया गया है। समृद्धि नैतम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। Snake News

प्रशासन ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच

घटना के बाद गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू करने का फैसला किया है। जांच में आश्रम स्कूल में छात्राओं के रहने की व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा, साफ-सफाई और स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित सुरक्षा नियमों के पालन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान यदि स्कूल प्रबंधन या किसी अन्य स्तर पर सुरक्षा संबंधी लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि स्कूल परिसर में सांप के पहुंचने की वजह क्या थी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां कमी रही। Snake News