Jail Bharo Andolan - Sach Kahoon Hindi

Jail Bharo Andolan: भिवानी में किसानों का जेल भरो आंदोलन, करीब 1000 किसानों ने दी गिरफ्तारी
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: किसान और मजदूर तबके से जुड़े नेताओं व किसानों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर भिवानी में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसान लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। किसानों की संख्या बढ?े पर जिला प्रशासन के पास उपलब्ध वाहन कम पड़ गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर तथा भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस और हरियाणा रोडवेज की करीब पांच बसें व अन्य वाहन मौके पर लाए गए, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों के सामने ये वाहन भी कम पड़ गए। पुलिस ने आंदोलन में शामिल किसानों को हिरासत में लेकर अलग-अलग वाहनों के माध्यम से ले जाना शुरू किया।

इस मौके पर आंदोलनकारी आॅल इंडिया किसान सभा के वित्त सचिव और संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति के सदस्य कृष्णा प्रसाद, कामरेड राजकुमार बासिया, कामरेड ओमप्रकाश, कमल प्रधान, नरेश तंवर व अन्य ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। पुलिस के अनुसार करीब 1000 किसानों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा। आंदोलन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

ईश्वर शर्मा ने मजदूरों के साथ जेल भरो आंदोलन में लिया भाग

कर्मचारी वर्ग द्वारा अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर शुरू किए गए जेल भरो आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का पुरजोर समर्थन मिला है। एटक के जिला प्रधान व कांग्रेस नेता ईश्वर शर्मा प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जीबीटीएल मील मजदूरों के साथ में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को आयोजित जेल भरो आंदोलन में कर्मचारियों, किसानों और मजदूरों की मांगों के प्रति अपनी एकजुटता जताई। ईश्वर शर्मा प्रधान ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे कर्मचारियों को सरकार जेल भेजने की धमकियां दे रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर व ट्रेड डील के विरोध में किसानों-मजदूरों का जेल भरो आंदोलन

बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल और नगरपालिका-फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद दी सामूहिक गिरफ्तारियां, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रोहतक। स्मार्ट मीटर योजना, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, चार लेबर कोड और बिजली क्षेत्र में निजीकरण समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में सोमवार को किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों ने देशव्यापी आह्वान के तहत रोहतक में जेल भरो आंदोलन किया। मानसरोवर पार्क में सभा के बाद प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी दर्ज करने के बाद सभी को रिहा कर दिया।

प्रदर्शन से पहले मानसरोवर पार्क में आयोजित सभा की संयुक्त अध्यक्षता सुशीला, प्रीत सिंह, रामचंद्र, धर्मराज कुंडू और प्रकाशचंद्र ने की। सभा में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल तथा नगरपालिका एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया। संगठनों के नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में करीब 1000 स्थानों पर जेल भरो आंदोलन किया गया।

रोहतक में विभिन्न किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। डीसी कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट के समक्ष प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रशासन ने सामूहिक गिरफ्तारियां कीं। बाद में संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

Bhiwani News: जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन करते कर्मचारी व मजदूर नेता। फोटो नितिन।