Hanumangarh Weather News - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh Weather News: तीसरे दिन भी बारिश का दौर, टिब्बी में सुबह झमाझम बरसे बादल
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में मानसून की सक्रियता लगातार तीसरे दिन भी बनी हुई है। मंगलवार को टिब्बी और नोहर क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई। टिब्बी इलाके में सुबह के समय तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी नजर आया। वहीं जिला मुख्यालय पर दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। Hanumangarh Weather News

मौसम में आए बदलाव के बीच किसानों की नजर भी आसमान पर टिकी हुई है। लगातार बारिश होने से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम को लेकर लोगों में बारिश की संभावना को लेकर चर्चा बनी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।

पिछले 24 घंटों में झालावाड़ जिले में अत्यंत भारी बारिश, जबकि बूंदी और कोटा में अतिभारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा, बारां और डीडवाना जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 300 मिलीमीटर बारिश सुनेल, झालावाड़ में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। Hanumangarh Weather News

इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है।

14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। इसके बावजूद उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 15 अगस्त से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की संभावना है। उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का असर बना रह सकता है। Hanumangarh Weather News