CBSE Cluster Championship - Sach Kahoon Hindi

Sports News: शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के एथलीटों का ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के एथलीटों ने 16वीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 जुलाई तक बाल विद्या मंदिर इंटरनेशनल स्कूल, फतेहाबाद में किया गया। इसमें 534 स्कूलों के करीब 1300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के 33 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। Sirsa News

खेल प्रशिक्षक गजेंद्र इन्सां ने बताया कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 17 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के दम पर शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा ने ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम की। अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी आनंद कुमार को प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पापा कोच पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रोत्साहन से उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, संस्थानों के स्पोर्ट्स हेड कोच नवजीत भुल्लर, स्कूल कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह तथा खेल प्रशिक्षक ललित कुमार व गजेंद्र इन्सां ने खुशी जताते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। Sirsa News