टोहाना - Sach Kahoon Hindi

Haryana New Bypass: नया बाईपास बनने से इस जिले के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, किसान, व्यापारियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
टोहाना, (सच कहूँ/सुरेंद्र समैण)। एक और नया बाईपास बनने से टोहाना शहर को पूरी तरह से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। टोहाना हिसार रोड पर एक बाईपास पहले से है जिस पर अभी नया बस स्टैंड बनाया गया था। लेकिन एक और बाईपास बनने से टोहाना में लगने वाले जाम व आमजन की परेशानी खत्म हो जाएगी।

यातायात जाम और भारी वाहनों के दबाव से राहत दिलाने के लिए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मंगलवार को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी पर टोहाना नगर के लिए बाईपास निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का ध्यान इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर आकर्षित करते हुए बाईपास के लिए शीघ्र सर्वेक्षण करवाने और प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी का यातायात सुरेवाला चौक से टोहाना नगर के बीच से होकर पंजाब की ओर जाता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी मालवाहक तथा अन्य वाहन टोहाना शहर के बीच से गुजरते हैं। इसके चलते शहर में लगातार यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के साथ-साथ ध्वनि एवं वायु प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इसका सीधा असर स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।

भविष्य में और बढ़ेगा यातायात का दबाव

सांसद बराला ने कहा कि टोहाना एक प्रमुख कृषि एवं व्यापारिक केंद्र है, जिसके कारण भविष्य में इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी यातायात को बाहर स्थानांतरित करना अत्यंत आवश्यक है। बाईपास का निर्माण न केवल टोहाना शहर को जाम से राहत देगा, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा। बराला ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी पर टोहाना नगर को बाईपास करते हुए उपयुक्त बाईपास का शीघ्र सर्वेक्षण कराया जाए तथा इसे स्वीकृति प्रदान कर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाए।