Teej 2026 - Sach Kahoon Hindi

Teej festival 2026: तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति की रंगीन छटा
Teej festival 2026: हनुमानगढ़। महिला बाल जागृति मंच सेवा समिति की ओर से बुधवार को जंक्शन स्थित एक होटल में तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व सभापति संतोष बंसल रहीं। Hanumangarh News

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की धर्मपत्नी एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सिमोन यादव, न्यायाधीश साइजदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर और पूर्व पार्षद मंजू रणवां विशिष्ट अतिथि रहीं। मधु जैन और दीपिका भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने की। महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारंपरिक एवं राजस्थानी गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति, तीज पर्व की परंपराओं और महिला उत्सव की खूबसूरत झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का चयन किया गया। चयनित विजेताओं को अतिथियों की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं पारंपरिक पर्व

मुख्य अतिथि डॉ. सिमोन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज जैसे पारंपरिक त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, लोक संस्कृति और रीति-रिवाजों से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक त्योहारों को मनाने से हमारी संस्कृति जीवंत रहती है और संस्कृति के माध्यम से संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। महिलाओं की सामाजिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

महिलाओं के मेल-जोल और मनोरंजन का अवसर

समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं के लिए आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और अपनी संस्कृति से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का मंच संचालन इशु जुनेजा ने किया। आयोजन में शिव ज्वैलर्स का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर समिति की वरिष्ठ सदस्य सुमन चावला, दर्शना अग्रवाल, अमृतलाल गोयल, श्याम सुंदर झंवर, मोहित बलाड़िया, उपाध्यक्ष अनुपमा विजय, कोषाध्यक्ष रेखा बंसल, महासचिव मोनिका जिंदल, सचिव लीजा गोयल, संगठन मंत्री वनिता सिंगला, प्रचार मंत्री मनीषा सिंगला, सोनू अग्रवाल, आशा मित्तल, कमलेश गर्ग, रचना गोयल, रिंकी गर्ग, मनीषा गर्ग सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं मौजूद रहीं। Hanumangarh News