Ramraj - Sach Kahoon Hindi

दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रामराज।(सच कहूं/कोमल कुमार) दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को भावुक कर दिया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। हमें केवल एक अच्छा विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि देश का जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। यही बच्चे आगे चलकर देश के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

प्रधानाचार्य आमिर खान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और कठिन संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से ही देश को आगे ले जाया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, गुरजीत कौर, चरणजीत कौर, कोमल राणा, मोनिका, खुशबू रानी, दीप्ति शर्मा, रेनू, अशोक कुमार, निखिल कुमार, सुशील कुमार, अवतार देशवाल, प्रवेश कुमार, धनवीर सिंह, सूरज जैन, विजय कुमार, संजीव कुमार, सूर्य कुमार, अनिकेत राणा, मुकेश कुमार, बलेराम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।