Airport Security - Sach Kahoon Hindi

Varanasi Airport incident: वाराणसी एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, महिला कर्मचारी समेत दाे घायल
Varanasi Airport incident: वाराणसी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान हुए इस हादसे में एक महिला एयरपोर्ट कर्मचारी और पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। Varanasi Airport News

दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई। आजमगढ़ निवासी एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल थी।

एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लाइसेंसी पिस्टल और उसके कारतूसों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक हथियार से गोली चल गई। फायरिंग की चपेट में आने से जांच कर रही महिला कर्मचारी सुमन कुमारी के पैर में गोली लगी। वहीं, घटना के समय पास में खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया। उसके अंगूठे में चोट आई है। अचानक गोली चलने से एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। Varanasi Airport News

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण |

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी गोमती जोन और एसीपी पिंडरा समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार की जांच के दौरान किस परिस्थिति में अचानक फायर हुआ। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।