Abhyudaya Yojana - Sach Kahoon Hindi

Abhyudaya Yojana: विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन और मार्गदर्शन, सीडीओ के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  जनपद में  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमार सौरभ ने  कोचिंग केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी और भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर में संचालित अभ्युदय योजना की कक्षाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं के साथ परिसर की स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए।

आरओ और पेयजल व्यवस्था की नियमित जांच करें:

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान में घास लगाने तथा विद्यालय में लगे आरओ की नियमित मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पेयजल के टीडीएस की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की सामान्य जागरूकता बढ़ाने के लिए लाइब्रेरी में प्रतिदिन समाचार-पत्र उपलब्ध कराने को भी कहा।

मॉक टेस्ट से परखी जाएगी अभ्यर्थियों की तैयारी:

भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की कोचिंग का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने अभ्यर्थियों की तैयारी का नियमित मूल्यांकन करने के लिए समय-समय पर मॉक टेस्ट आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन कर कमजोर विषयों पर विशेष मार्गदर्शन और सुधारात्मक प्रयास किए जाएं।सीडीओ ने अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से नियमित मोटिवेशनल क्लास आयोजित कराने के निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्राथमिकता:

सीडीओ कुमार  सौरभ ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी योजना का लाभ उठाकर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।