Disability Assault - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh News: नरेगा कार्यस्थल पर दिव्यांग से मारपीट-जातिसूचक अपमान का आरोप
Disability Assault case: हनुमानगढ़। नरेगा कार्यस्थल पर एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों से सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मामले में न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम, हनुमानगढ़ के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार सोहनलाल उर्फ मोहनलाल पुत्र चंदूराम मेघवाल निवासी वार्ड नंबर 11, उत्तमसिंहवाला ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। परिवादी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और शारीरिक रूप से दिव्यांग है। इस्तगासे के अनुसार 27 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे परिवादी नरेगा में कार्य करने के लिए चक 6 यूटीएस में बने खाले पर गया था। वहां अजमेर सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी उत्तमसिंहवाला भी नरेगा कार्य करने आया हुआ था।

आरोप है कि अजमेर सिंह ने परिवादी को देखकर जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बाल पकड़कर मुंह व सिर पर थप्पड़-मुक्के मारे और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर बैठकर गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी की ओर से जातिसूचक शब्दों से सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मौके पर कार्य कर रहे ओमप्रकाश, निर्मला, सुखदर्शन सिंह, चंद्रकला और मंजू सहित अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवादी को छुड़ाया। यदि यह लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी उसकी जान ले सकता था। आरोपी ने धमकी दी कि उसकी एक टांग पहले से टूटी हुई है और दूसरी टांग भी तोड़कर उसे चलने-फिरने लायक नहीं छोड़ेगा। न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर सदर थाना पुलिस ने बीएनएस तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान वृत्ताधिकारी मीनाक्षी सहारण कर रही हैं। पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। Hanumangarh News