Ghaziabad Police Commissioner - Sach Kahoon Hindi

जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: जे.रविंद्र गौड़
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए गाजियाबाद पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़  ने पुलिस लाइंस स्थित परमजीत हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान अपराधियों के सत्यापन, ऑपरेशन प्रहार, लंबित विवेचनाओं, संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों, जन शिकायतों और आगामी त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। Ghaziabad News

अधिकारियों को सभी मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राजकरण नैय्यर, सभी जोनल पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त (सर्किल), सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध/प्रज्ञान मौजूद रहे।

अपराधियों का सत्यापन शत-प्रतिशत पूरा करें:गौड़

पुलिस आयुक्त गौड़ ने यक्ष एप पर अपराधियों की फीडिंग और सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराधियों का सत्यापन शत-प्रतिशत पूरा कर उनका संपूर्ण विवरण एप पर फीड किया जाए। इसके अलावा अवैध नशे के कारोबार, नशे के सेवन और अवैध हथियारों की तस्करी एवं रखरखाव के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक जनवरी से 15 अगस्त तक की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण हो :पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त ने मालखानों और माल यार्ड की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित माल एवं वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने तथा माल यार्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। सीसीएमएस पोर्टल पर लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पोर्टल पर कार्रवाई की अद्यतन फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। एसएसओ पोर्टल के टाइमलाइन डैशबोर्ड पर 60 और 90 दिनों में विवेचना निस्तारण की अनुपालन दर की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। Ghaziabad News

गंभीर अपराधों के शीघ्र खुलासे के निर्देश

पुलिस आयुक्त गौड़ ने संपत्ति संबंधी मामलों में 15 अगस्त तक हुए अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी की समीक्षा की गई। हत्या, लूट, डकैती, स्नेचिंग, दुष्कर्म और गोवध अधिनियम से जुड़े अनावरण से शेष मामलों में तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी इस्तेमाल कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए। दो वर्षीय आंकड़ों के आधार पर संपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा भी की गई। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने तथा महत्वपूर्ण अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

महिला अपराध और जनशिकायतों पर रहा विशेष फोकस

गौड़ मिशन शक्ति केंद्रों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और समयबद्धता बरतने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पोर्टल की रैंकिंग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। Ghaziabad News

त्योहारों पर रहे  कड़ी सुरक्षा:पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी गश्त, यातायात व्यवस्था और आयोजनकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त गौड़ ने अधिकारियों से कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। आगामी त्योहारों में आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ प्रभावी पुलिसिंग करते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। Ghaziabad News