Pawan Kumar Mutneja - Sach Kahoon Hindi

High Court News: परविंदर सिंह चौहान की जगह पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा सरकार की ओर से पवन कुमार मुटनेजा को नया एडवोकेट जनरल (एजी) बनाया गया है। वे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। उन्होंने परविंदर सिंह चौहान की जगह ली है। परविंदर सिंह चौहान को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। उनके जज बनने से यह कुर्सी रिक्त हुई थी। पवन कुमार मुटनेजा की एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल की ओर से तत्काल प्रभाव से की गई है। High Court News

अधिसूचना के अनुसार मुटनेजा की नियुक्ति की शर्तें बाद में जारी की जाएंगी। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने जारी की है।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मुटनेजा के पास लंबा अनुभव है। वे कानून क्षेत्र में लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने कई मामलों में प्रतिनिधित्व किया है। मुटनेजा दीवानी, आपराधिक, श्रम और कंपनी कानून से जुड़े मामलों की पैरवी करते हैं। इससे पहले वे हरियाणा के महाधिवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

बता दें कि 5 मई को सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से पंजाब, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालयों में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी। बयान में कहा गया था कि सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की ओर से 4 मई को आयोजित अपनी बैठक में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में जिन अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, उनमें परविंदर सिंह चौहान, राजेश गौड़, और मिंदरजीत यादव के नाम शामिल था। High Court News