UP Transfer News - Sach Kahoon Hindi

UP Transfers: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, अलीगढ़-मुरादाबाद समेत 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव का असर मंडलायुक्त कार्यालयों से लेकर राजस्व परिषद, ग्रामीण विकास, आयुष, शहरी विकास, जल निगम और राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों तक पड़ा है। UP Transfers

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडलों में किया गया है। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल की नई मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वह अंजनेय कुमार सिंह का स्थान लेंगी। अंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

ग्रामीण विकास आयुक्त और विभागीय सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी को नई जिम्मेदारी देते हुए आयुष विभाग का महानिदेशक और राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को ग्रामीण विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहरी विकास विभाग में रवींद्र कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) के प्रबंध निदेशक और अमृत मिशन के राज्य मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। UP Transfers

जल निगम और योजना विभाग में नई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ. राज शेखर को योजना विभाग का सचिव और अर्थ एवं संख्या विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात देवेंद्र कुमार पांडेय को उपभोक्ता मामले विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव अब पशुपालन विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज नियुक्त किया गया है। वहीं, राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के रूप में कार्यरत ओम प्रकाश राय को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश सरकार की वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में नए सिरे से संतुलन बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय और फील्ड स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। UP Transfers