Amravati Hospital Fire News - Sach Kahoon Hindi

जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में आग से हड़कंप, तीन मासूमों की मौत
Amravati NICU Fire: अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसे के समय वार्ड में कुल 39 नवजात भर्ती थे। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी संख्या में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। Amravati News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े तीन बजे NICU में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां धुआं फैलने लगा और आग भड़क उठी। शुरुआती स्तर पर घटना को वेंटिलेटर या उससे जुड़े उपकरण में हुए विस्फोट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक जांच की जा रही है।

धुआं और आग फैलते ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्टाफ ने वार्ड में भर्ती नवजातों को तत्काल वहां से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस प्रयास से कई बच्चों की जान बचाने में सफलता मिली। बताया गया कि आग की चपेट में आए तीन नवजात गंभीर रूप से झुलस गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं, बचाए गए बच्चों में छह नवजातों की हालत को देखते हुए उन्हें विशेष चिकित्सा सुविधा के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया है।

आग की घटना में NICU के भीतर मौजूद कई मेडिकल उपकरण और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। दमकल और अस्पताल प्रशासन के प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग अस्पताल के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे ने अस्पतालों के संवेदनशील वार्डों में अग्नि सुरक्षा और मेडिकल उपकरणों की नियमित जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Amravati News