Low Voltage Problem - Sach Kahoon Hindi

कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीण पहुंचे अधीक्षण अभियंता कार्यालय
Low Voltage Problem: हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत डबलीबास पेमा के ग्रामीण पिछले करीब दो वर्षों से कम वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से परेशान हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता आरसी चारण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा गांव के विद्युत गृह में 3.15 एमवीए क्षमता का एक और पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करवाने की मांग की। Hanumangarh News

ग्रामीण विजय सिंह ने बताया कि गांव में घरेलू और ट्यूबवैल बिजली की समस्या विकट बनी हुई है। विद्युत गृह पर 3.15 एमवीए क्षमता के तीन ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल दो ट्रांसफॉर्मर ही लगे हुए हैं। बढ़ते विद्युत भार के कारण मौजूदा ट्रांसफॉर्मरों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जहां विद्युत भार करीब 100 से 150 एम्पियर होना चाहिए, वहां 230 से 235 एम्पियर तक लोड चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिक लोड के कारण कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसका असर घरेलू विद्युत उपकरणों के साथ ही किसानों के ट्यूबवैल पर भी पड़ रहा है। कम वोल्टेज के कारण ट्यूबवैल की मोटरें जलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं बिजली की समस्या के चलते घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत बिल भी अधिक आने की शिकायत ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने बताया कि उमसभरी गर्मी के बीच दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Hanumangarh News

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर डबलीबास पेमा के विद्युत गृह में अतिरिक्त 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाकर स्थापित करने की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार अधीक्षण अभियंता ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगले सप्ताह तक आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर एक और ट्रांसफॉर्मर स्थापित करवाते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करवाई जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन के अनुसार एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पूरा गांव अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

इस मौके पर रामलाल ज्याणी, इंद्राज भांभू, विकास भांभू, अनिल सुथार, विजय रणवां, अनिल ज्याणी, इंद्रसेन सहारण, महावीर रोहिल, अनूप गोदारा, कमल कासनिया, करण ज्याणी, अनिल भांभू, सुधीर भांभू, गुरदेव ज्याणी, राजीव वर्मा, एडवोकेट भागीरथ कालवा सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। Hanumangarh News