Indore Innova accident - Sach Kahoon Hindi

Indore Road Accident: तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा का कहर, 5 लोगों को रौंदकर 200 फीट तक घसीटा
Indore Innova accident: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार इनोवा कार के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। राऊ क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी के पास कार ने चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। Indore Road Accident

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एफआरवी वाहन की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राऊ की ओर से आ रही इनोवा काफी तेज गति में थी। श्रमिक कॉलोनी के पास चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वाहन ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद चालक ने कार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन लगातार आगे बढ़ता रहा। इसी दौरान इनोवा ने दो अन्य मोटरसाइकिलों, एक एक्टिवा और सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों का दावा है कि कार की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। टक्कर के दौरान कुछ लोगों को सड़क पर काफी दूर तक घसीटने की बात भी सामने आई है। Indore Road Accident

टक्कर से ट्रैक्टर पलटा

हादसे के दौरान ट्रैक्टर को लगी टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक राजपाल सिंह ने बताया कि वे सामान्य रूप से अपने रास्ते पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने पहले दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी और फिर उनके ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में राजपाल सिंह, भगत सिंह, पवन, मुस्तफा और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने एफआरवी वाहन के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राऊ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा को जब्त कर लिया है। वाहन चला रहे अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। मामले की विस्तृत जांच जारी है। Indore Road Accident