Ahmedabad Gold News - Sach Kahoon Hindi

Gold News Today: कस्टम्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट पर लाखों का सोना जब्त
Ahmedabad Gold Seizure: अहमदाबाद (एजेंसी)। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने तीन अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आए यात्रियों के पास से करीब 300 ग्राम सोने के गहने जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सोने का कुल वजन 299.490 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 49.23 लाख रुपये आंकी गई है। कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर यह कार्रवाई की। अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से आने वाले यात्रियों की जांच के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में छिपाकर लाए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। Gold News Today

अबू धाबी से आई महिला के पास मिलीं दो सोने की चेन

पहले मामले में अबू धाबी से एतिहाद एयरवेज की उड़ान से अहमदाबाद पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100.060 ग्राम 24 कैरेट सोने की दो चेन बरामद की गईं। इनकी कीमत लगभग 16.72 लाख रुपये बताई गई है। कस्टम्स ने कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गहनों को जब्त कर लिया।

दूसरे मामले में शारजाह से आई एयर अरेबिया की एक उड़ान से पहुंचे एक दंपति की जांच की गई। उनके पास से चार चूड़ियां और दो चेन मिलीं, जिनका कुल वजन 140.030 ग्राम था। बरामद सभी गहने 24 कैरेट सोने के बताए गए हैं और इनकी अनुमानित कीमत 23.41 लाख रुपये है। Gold News Today

कुवैत से आई महिला के पास मिला सोने का नेकलेस और अन्य गहने

तीसरी कार्रवाई में कुवैत से अहमदाबाद पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका गया। उसके पास से 59.400 ग्राम 22 कैरेट सोने के कई आभूषण बरामद किए गए। इनमें नेकलेस, दो झुमके, अंगूठी और पेंडेंट लगी चेन शामिल है। बरामद गहनों का मूल्य लगभग 9.09 लाख रुपये बताया गया।

कस्टम्स अधिकारियों के मुताबिक, सभी मामलों में यात्रियों की गतिविधियों और यात्रा संबंधी जानकारी के आधार पर जांच की गई। कुल जब्ती में 240.090 ग्राम 24 कैरेट और 59.400 ग्राम 22 कैरेट सोना शामिल है। यह कार्रवाई हाल ही में हुई एक अन्य बरामदगी के बाद सामने आई है, जिसमें शारजाह से अहमदाबाद पहुंची एक महिला के कपड़ों के भीतर छिपाई गई करीब 500 ग्राम सोने की चेन पकड़ी गई थी। ताजा मामलों में कस्टम्स विभाग ने आगे की जांच शुरू कर दी है। Gold News Today