Dalai Lama News - Sach Kahoon Hindi

Nepal Flood News Update: नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही के बीच दलाई लामा ने जताई गहरी संवेदना
धर्मशाला। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र और तिब्बत के कीरोंग इलाके में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और बड़े पैमाने पर हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को जारी संदेश में मृतकों के परिजनों और आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। Nepal Flood News Update

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा ने कहा कि नेपाल और तिब्बत के प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से कई लोगों की जान जाने और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी प्राकृतिक आपदाएं आती रही हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन और अन्य संभावित कारणों की गहराई से समीक्षा की आवश्यकता है।

भविष्य में ऐसी आपदाएं रोकने पर दिया जोर

दलाई लामा ने उम्मीद जताई कि संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी विनाशकारी घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, उचित दीर्घकालिक उपायों और बेहतर तैयारी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। तिब्बती क्षेत्र से आया बाढ़ का पानी सीमा पार करते हुए नेपाल की भोटेकोशी नदी तक पहुंचा, जिसके बाद कई इलाकों में गंभीर स्थिति पैदा हो गई।

नेपाल पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 162 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे। पुलिस और बचाव दलों ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, गोरखा, तनहु और नवलपरासी के विभिन्न इलाकों में नदियों के किनारे शव और मानव अंग बरामद किए। बताया गया कि सबसे अधिक शव चितवन क्षेत्र में मिले हैं। नेपाल सरकार के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनमें नेपाली नागरिकों के साथ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नेपाल सेना के 44 जवान, नेपाल पुलिस के 28 कर्मी और सशस्त्र पुलिस बल के 13 जवान प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क से बाहर बताए गए हैं। इसके अलावा, 391 विदेशी पर्यटक और 93 नेपाली पर्यटक भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। अधिकारियों ने 133 भारतीय नागरिकों के बारे में भी संपर्क नहीं होने की जानकारी दी है। Nepal Flood News Update

राहत-बचाव कार्यों पर निगरानी

प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन नदी किनारे और दुर्गम इलाकों में खोज अभियान चला रहा है। संपर्क मार्ग और संचार व्यवस्था बाधित होने के कारण बचाव कार्यों में चुनौतियां बनी हुई हैं। नेपाल सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास कर रही हैं। Nepal Flood News Update