Miranpur - Sach Kahoon Hindi

शिखर शिक्षा सदन में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई
मीरांपुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हॉकी के जादूगर और महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने योगामंडला अभ्यास का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या शालिनी राय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के प्रेरणादायक जीवन, उनकी उपलब्धियों और खेलों के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराया गया।

विद्यालय के अध्यापकों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और देश के प्रति समर्पण से भारतीय खेल जगत को विश्वभर में गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियां आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मेजर ध्यानचंद की खेल भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

विद्यालय निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। प्रधानाचार्या शालिनी राय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद केवल महान हॉकी खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को आत्मसात करने और खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।