Garv Diwas - Sach Kahoon Hindi

Garv Diwas: एमएसजी भारतीय खेल गांव में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, अंतिम दिन हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले
Garv Diwas: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। एमएसजी भारतीय खेल गांव (MSG Bhartiya Khel Gaon) में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के गर्व दिवस को समर्पित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई।  खेलों में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन उपस्थिति ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। Sirsa News

अंतिम दिन गुलस्टिक, बास्केटबॉल, अंधा झोटा, दौड़, रिले रेस, जेवलिन थ्रो और वन लैग रेस सहित अनेक खेलों के फाइनल मुकाबले कराए गए। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम ने 82 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पंजाब की टीम 72 अंकों के साथ रनरअप रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां, हैड कोच नवजीत भुल्लर सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

थर्ड अंपायर की सुविधा रही प्रतियोगिता की खासियत

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की खासियत थर्ड अंपायर की विशेष व्यवस्था रही। किसी निर्णय पर टीम द्वारा थर्ड अंपायर की मांग किए जाने पर खेल सरपंच के रूप में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने वीडियो को बारीकी से देखकर निर्णय सुनाया। इस अनूठी व्यवस्था ने मुकाबलों के रोमांच को और बढ़ा दिया। वहीं, सच्चे नम्र सेवादारों ने अपने-अपने राज्यों की टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। खेल मैदान में दर्शकों और समर्थकों की हौसलाअफजाई के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। Sirsa News

महिला वर्ग में दिखा खिलाड़ियों का दमखम

महिला वर्ग के किड्स ऐज वॉरियर्स की 30 मीटर वन लेग रेस में लिटिल रोजिज की आरोही प्रथम रही, जबकि हरियाणा की मन्नत दूसरे स्थान पर रही। 4 गुणा 50 मीटर रिले रेस में लिटिल रोजिज की टीम ने पहला और पंजाब की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीन ऐज वॉरियर्स की 50 मीटर वन लैग रेस में लिटिल रोजिज की समीधि प्रथम और पंजाब की तरनप्रीत द्वितीय रही। वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में लिटिल रोजिज की टीम पहले और हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दोनों शीर्ष स्थानों पर हरियाणा का कब्जा रहा। हरियाणा की कोमल प्रथम और स्मृति द्वितीय रही। जेवलिन थ्रो में पंजाब की सुखदीप ने पहला और हरियाणा की वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी) में 800 मीटर दौड़ में पंजाब की तरमन कौर प्रथम और दिल्ली की सिमरन द्वितीय रही।

वन लैग रेस में उत्तर प्रदेश की आंचल प्रथम और हरियाणा की नीशू दूसरे स्थान पर रही। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में हरियाणा की टीम ने पहला और उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला सीनियर वर्ग के बास्केटबॉल मुकाबले में पंजाब की टीम विजेता रही, जबकि हरियाणा की टीम उप विजेता बनी। अंधा झोटा में हरियाणा की टीम ने पहला और पंजाब की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग के किड्स ऐज वॉरियर्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 4 गुणा 50 मीटर रिले रेस में बटर लॉयन की टीम प्रथम और हरियाणा की टीम द्वितीय रही। वन लेग रेस में बटर लॉयन के कार्तिक ने पहला और हरियाणा के कुशमीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीनएज वॉरियर्स की 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में उत्तर प्रदेश की टीम प्रथम और हरियाणा की टीम द्वितीय रही। वन लेग रेस में उत्तर प्रदेश के गुरवंश प्रथम और दिल्ली के इवयान द्वितीय रहे।

800 मीटर दौड़ में बटर लॉयन के जीवन ने पहला, जबकि पंजाब के सुखविंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी) की 800 मीटर दौड़ में हरियाणा के बंटी प्रथम और पंजाब के कर्णवीर द्वितीय रहे। जेवलिन थ्रो में पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इकबाल ने पहला और सुखबीर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वन लेग रेस में हरियाणा के मनोज प्रथम और राजस्थान के अश्वनी द्वितीय रहे। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में हरियाणा की टीम ने पहला और उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुलस्टिक प्रतियोगिता में पंजाब की टीम प्रथम और उत्तर प्रदेश की टीम द्वितीय रही। वहीं पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल मुकाबले में भी पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर रही। Sirsa News

खेल प्रतिभाओं के लिए यादगार बनी प्रतियोगिता

दो दिनों तक चली इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों, खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की हौसलाअफजाई ने एमएसजी भारतीय खेल गांव को खेल उत्सव में बदल दिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

आपदा में राहत के लिए दौड़ने वाले सेवादारों ने खेल मैदान में भी दिखाया दम

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी का गठन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। इस अवसर पर सेवादारों में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

खास बात यह रही कि जो सेवादार बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए सबसे आगे खड़े नजर आते हैं, वही सेवादार खेल के मैदान में भी अपनी ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और साबित किया कि सेवा के साथ खेल के मैदान में भी वे किसी से पीछे नहीं हैं। Sirsa News