Nepal Landslide - Sach Kahoon Hindi

Nepal Flood Latest Update: नेपाल तबाही के 5 दिन बाद मृतकों का आंकड़ा 734
काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी की रविवार सुबह 9 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है। वहीं 2,498 लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। Nepal Latest News

अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों का आंकड़ा कई प्रभावित जिलों से प्राप्त रिपोर्टों पर आधारित है। रसुवा में 13, नुवाकोट में 52, धाडिंग में 50, गोरखा में 58, नवलपरासी पूर्व में 184, नवलपरासी पश्चिम में 82, तनहुन में 36 और चितवन में 259 लोगों के लापता होने की सूचना है। चितवन के आंकड़े में मानव शरीर के कुछ अंग भी शामिल किए गए हैं।

नेपाली सेना ने 183 लोगों को सुरक्षित निकाला

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नेपाली सेना का राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। सेना ने तिमुरे, धुंचे और हाकुबेसी क्षेत्र से 183 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें चार चीनी नागरिक भी शामिल हैं। सेना के अनुसार रविवार सुबह तक संबंधित बचाव अभियान पूरा कर लिया गया। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जिलों में 8,400 से अधिक नेपाली सैनिक राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात किए गए हैं।

लापता लोगों में सुरक्षा और सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नेपाल पुलिस के 27, नेपाली सेना के 45, सशस्त्र पुलिस बल के 13, कस्टम विभाग के 15 और आव्रजन कार्यालय के चार कर्मचारी अभी तक लापता बताए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों से रसुवा के 562 और नुवाकोट के 115 लोगों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की गई है।

हाइड्रोपावर परियोजनाओं से भी बड़ी संख्या में लोग संपर्क से बाहर

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, हाइड्रोपावर परियोजनाओं से जुड़े 933 लोग अभी संपर्क में नहीं हैं। इसके अलावा मकवानपुर के 65 लोगों और 589 विदेशी नागरिकों के संपर्क से बाहर होने की जानकारी दी गई है। विदेशी पर्यटकों के साथ यात्रा कर रहे 127 नेपाली नागरिक और लांगटांग नेशनल पार्क से जुड़े तीन लोगों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। Nepal Latest News

आपदा के बाद घायलों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय किया गया है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण की ओर से 242 उपचाराधीन लोगों की जानकारी भी साझा की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता के लिए एक विशेष सर्जिकल मेडिकल टीम की तैनाती की गई है।

हाइड्रोपावर सुरंग से 279 लोगों का रेस्क्यू

भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कुल 19,895 सुरक्षाकर्मियों को राहत, बचाव और खोज अभियान में लगाया गया है। हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग में फंसे 279 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा अब तक 227 विदेशी नागरिकों का भी हवाई अभियान के माध्यम से रेस्क्यू किया जा चुका है।

चीन-नेपाल सीमा के पास स्थित ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के बाद विभिन्न देशों के नागरिकों के लापता होने की सूचना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक अभी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 104 नेपाली, 49 भारतीय, 33 लातवियाई, 18 अमेरिकी और 15 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और खोज अभियान के साथ लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। Nepal Latest News