Nepal Flood Update - Sach Kahoon Hindi

Nepal Latest News: विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या पहुंची 900 पार; अभी भी 4247 लोग लापता
Nepal Flood Update today: काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। राहत और खोज अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों से शव मिलने का क्रम जारी है। नदियों के किनारे और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे तलाशी अभियान के बीच मृतकों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है। Nepal Latest News

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक 903 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें चितवन जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है, जहां 272 शव मिलने की जानकारी सामने आई है।चितवन में शवों के लगातार मिलने के कारण स्थानीय प्रशासन के सामने उन्हें सुरक्षित तरीके से संभालने की चुनौती खड़ी हो गई।

अधिकारियों ने बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए बरामद शवों में से कई का देवघाट में अंतिम संस्कार किया। यह स्थान काली गंडकी और त्रिशूली नदियों के संगम के पास स्थित है। प्रशासन ने शवों के अंतिम संस्कार से पहले डीएनए नमूने भी सुरक्षित किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन नमूनों का इस्तेमाल भविष्य में अज्ञात शवों की पहचान करने में किया जा सकता है। Nepal Latest News

हजारों लोगों का अब भी पता नहीं

एनडीआरआरएमए के अनुसार, आपदा के बाद 4,247 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 592 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में स्थित जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 933 कर्मचारियों से भी संपर्क नहीं हो सका है। कई अज्ञात शव अलग-अलग जिलों के 21 अस्पतालों में रखे गए हैं। प्रशासन ने ऐसे परिवारों से सरकारी रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है, जिनके सदस्य अब तक लापता हैं।

प्रभावित जलविद्युत परियोजनाओं में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नेपाल की राहत टीमों के साथ भारतीय और चीनी तकनीकी विशेषज्ञ भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। परियोजनाओं की सुरंगों और अन्य दुर्गम स्थानों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। नेपाल-चीन सीमा के आसपास के कई प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों तथा सरकारी कर्मचारियों के भी संपर्क से बाहर होने की जानकारी है। Nepal Latest News

10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया

प्राकृतिक आपदा में अब तक 267 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें से 156 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एनडीआरआरएमए के मुताबिक राहत और बचाव दलों ने अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इनमें 252 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल सेना ने हवाई बचाव अभियानों के माध्यम से 3,344 नेपाली नागरिकों समेत कई लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।

बचाव और राहत कार्यों को तेज करने के लिए नेपाल सरकार ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को मैदान में उतारा है। अब तक 20,819 सुरक्षाकर्मी विभिन्न अभियानों में लगाए गए हैं। इनमें नेपाल सेना के 8,722, नेपाल पुलिस के 7,894 और सशस्त्र पुलिस बल के 4,203 जवान शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में खोज, बचाव और राहत गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाने, फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और बरामद शवों की पहचान सुनिश्चित करने पर है। Nepal Latest News