History-sheeter arrested - Sach Kahoon Hindi

लखूवाली फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार
Lakhuwali firing case: हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में लखूवाली फायरिंग मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर इरफान खान उर्फ फान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह अवैध हथियार, 10 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, लखूवाली गांव में हुई कथित फायरिंग के बाद आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान हनुमानगढ़ के साथ श्रीगंगानगर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की गई। Hanumangarh News

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। इसके अलावा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस टीमों ने खेतों और सुनसान इलाकों में तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

पुलिस के अनुसार, 30 और 31 अगस्त की मध्यरात्रि में शेरगढ़ चौकी के आसपास नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध एक बाइक से भारतमाला रोड की ओर से चक 22 एनडीआर इलाके की तरफ गए हैं। इनमें लखूवाली फायरिंग मामले का वांछित आरोपी इरफान खान भी शामिल होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने इलाके में तलाश शुरू की। कुछ समय बाद लिंक रोड पर बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने कथित तौर पर दिशा बदलकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होने के कारण दोनों गिर गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। Hanumangarh News

तलाशी के दौरान पुलिस ने इरफान खान उर्फ फान के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस मिलने का दावा किया। उसके साथ पकड़े गए प्रियकांत उर्फ टोनी ताखर के पास से भी हथियार बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की गई और चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन हिस्ट्रीशीटर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छह आरोपियों में इरफान खान उर्फ फान, प्रियकांत उर्फ टोनी ताखर, जुमे खां, जुम्मे खां, इब्राहिम और नदीम खान शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इनमें तीन आरोपी अलग-अलग थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इरफान खान के खिलाफ करीब 42 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी पर बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। प्रियकांत के खिलाफ भी श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं जुमे खां को हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल छह हथियार बरामद करने की जानकारी दी है। इनमें एक 32 बोर पिस्टल, दो 12 बोर देशी कट्टे, दो 315 बोर देशी कट्टे और एक 410 बोर देशी कट्टा शामिल है। इसके अलावा 10 जिंदा कारतूस और एक बाइक भी जब्त की गई है। हथियारों की बरामदगी के संबंध में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के स्रोत और कथित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। Hanumangarh News

लखूवाली फायरिंग मामले में क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक, लखूवाली में फायरिंग की घटना को लेकर एक व्यक्ति की शिकायत पर हनुमानगढ़ टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने वाहन रोकने की कोशिश की और वाहन पर लाठी से हमला करने के बाद गोली चलाई। इसके बाद लखूवाली तिराहे पर भी वाहन रोककर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब इरफान और प्रियकांत समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, इरफान और प्रियकांत गिरफ्तारी से पहले बाइक से गिरने के कारण घायल हुए थे और उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के अनुसार, इरफान खान के खिलाफ नशा तस्करी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले इरफान और उसके परिवार से कथित तौर पर नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति से जुड़ी कार्रवाई भी की गई थी। संबंधित संपत्तियों को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत फ्रीज किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस फायरिंग की घटना में उनकी भूमिका, अवैध हथियारों के स्रोत और अन्य संभावित सहयोगियों तक पहुंचने पर है। Hanumangarh News