Kaushambi Firecracker Factory blast - Sach Kahoon Hindi

Kaushambi Encounter: कौशाम्बी फैक्ट्री विस्फोट के मुख्य आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kaushambi Firecracker Factory blast: लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नौशाद अली को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। Kaushambi Encounter

पुलिस के मुताबिक, एसओजी और चरवा थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार देर रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नौशाद बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।

मनौरी बाजार में पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने के बाद एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए थे। हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग किया। Kaushambi Encounter

6 के खिलाफ मुकदमा, लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

पुलिस ने मामले में छह लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद शबाना पत्नी शकील और साइना पुत्री शकील, निवासी महमूदपुर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फैक्ट्री में पटाखों का निर्माण और भंडारण किस तरह किया जा रहा था और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं। Kaushambi Encounter

घटना में पुलिस स्तर पर कथित लापरवाही को लेकर भी सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह, चौकी 5 प्रभारी चायल उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल उपनिरीक्षक मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा पिपरी थाने में तैनात बीट कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और कांस्टेबल कृष्ण कुमार को निलंबित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन पर पटाखा फैक्ट्री के संचालन से संबंधित सूचना दर्ज नहीं करने और ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार घटना की जांच के साथ फैक्ट्री संचालन से जुड़े नियमों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी आरोपियों को पकड़ने और घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। Kaushambi Encounter